देश

Rahul Gandhi: सूरत सेशंस कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत, 13 अप्रैल को होगी मानहानि केस में अपील पर अगली सुनवाई

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सूरत कोर्ट द्वारा ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में सुनाई गई दो साल की सजा को अदालत में चुनौती दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनकी बहन व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता सोमवार को सूरत के सेशंस कोर्ट पहुंचे थे. 11 दिनों पहले राहुल गांधी को कोर्ट ने आपराधिक मामले में दो साल की सजा सुनाई थी. सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने कांग्रेस नेता को 13 अप्रैल तक की जमानत दे दी है. इस मामले पर कोर्ट में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी.

सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में प्रतिवादियों से 10 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है. इस मामले में सुनवाई के बाद बाहर आए राहुल गांधी के वकील गौरव पांड्या ने बताया, “आज कोर्ट में अपील डाली गई, कोर्ट ने अपील को एडमिट कर लिया है. राहुल गांधी को बेल दे दी है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी.” दूसरी तरफ, जमानत मिलने के कुछ देर बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है. इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा!”

बता दें कि सूरत कोर्ट ने ‘मोदी सरनेम’ मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में उन्हें 23 मार्च को दोषी करार देते हुए दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 499 (मानहानि) और 500 (किसी व्यक्ति की आपराधिक मानहानि के दोषी व्यक्ति के लिए सजा) के तहत दोषी ठहराया था.

सूरत कोर्ट ने सुनाई है दो साल की सजा

हालांकि, अदालत ने गांधी को उसी दिन जमानत भी दे दी थी और उनकी सजा के अमल पर 30 दिन के लिए रोक लगा दी थी, ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील दाखिल कर सकें. सूरत की अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद, 24 मार्च को राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, बशर्ते कोई उच्च अदालत उनकी दोषसिद्धि तथा सजा पर रोक न लगा दे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

3 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago