खेल

CSK vs LSG IPL 2023: 4 साल बाद घरेलू मैदान पर खेलेगी चेन्नई, जानें पिच रिपोर्ट, ड्रीम-11, और पॉसिबल प्लेइंग-11

CSK vs LSG IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स सोमवार, 03 अप्रैल को अपने दूसरे मैच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में भिड़ेंगे. सीजन के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद एमएस धोनी की सुपर किंग्स का लक्ष्य सीजन की पहली जीत हासिल करना होगा. इस बीच सुपरजाइंट्स की कोशिश शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद अपने जीत के पैटर्न को बरकरार रखने की होगी.

इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए तैयार हो जाइए. आइए इस टक्कर से पहले पिच रिपोर्ट, वेदर और बेस्ट ड्रीम11 टीम के बारे में जानते हैं.

पिच रिपोर्ट

पिछले कुछ वर्षों में यह पिच लगातार बल्लेबाजों के अनुकूल रही है. स्पिनरों को यहां फायदा मिलता है. इस मैदान पर बैटर्स को स्पिनर्स के खिलाफ संभल कर खेलना होगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘बाहुबली’ Virat Kohli! वर्ल्ड कप की एनिवर्सरी पर किंग ने दिखाया 2011 का फ्लैशबैक

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

LSG: केएल राहुल (C), काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान और कृष्णप्पा गौतम.

इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, यश ठाकुर,करन शर्मा, प्रेरक मांकड.

CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और राजवर्धन हंगरगेकर.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह.

ड्रीम-11 टीम

विकेटकीपर: एमएस धोनी, निकोलस पूरन (VC)

बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़ (C), केएल राहुल

ऑलराउंडर: मोइन अली, बेन स्टोक्स, मार्कस स्टोइनिस

गेंदबाज: आवेश खान, राजवर्धन हैंगरगेकर, मार्क वुड, रवींद्र जडेजा

चेन्नई की अग्निपरीक्षा!

यह मुकाबला सीएसके के लिए बेहद अहम है, क्योंकि टीम 4 साल बाद अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है. पिछाल सीजन सीएसके के बहुत खराब रहा. वहीं, नए सीजन की शुरुआत भी टीम के लिए काफी खराब रही. ऐसे में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके अपने होम ग्राउंड में शानदार आगाज करना चाहेगी. सीएसके फैंस लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद भी अपनी टीम को सपोर्च कर रही है. हालांकि टीम में इस सीजन भी गेंदबाजी सबसे कमजोर कड़ी है. जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

43 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago