Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान मामले की हो विस्तृत जांच, अगर मेरा नाम आया तो…”, शिंदे गुट में शामिल होने पर बोले राहुल कनाल

Rahul Kanal: सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इन दोनों मामलों की विस्तृत जांच की मांग की गई है.

Rahul Kanal

Rahul Kanal

Rahul Kanal: सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इन दोनों मामलों की विस्तृत जांच की मांग की गई है. दरअसल, पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी विधायक राहुल कनाल ने शनिवार को शिंदे गुट का दामन थाम लिया. इसके बाद वे मीडिया से बातचीत करते हुए सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत मामले में विस्तृत जांच की मांग की. यह बात राहुल कनाल ने उस सवाल और आरोप पर कही जो उनपर कुछ लोगों के द्वारा लगाए जा रहे थे. राहुल ने कहा, “कुछ लोग कह रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान मामले की जांच शुरू हुई है इसीलिए मैं शिंदे की पार्टी में जा रहा हूं.”
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, राहुल कनाल ने कहा,”मैंने माननीय सीएम साहब(एकनाथ शिंदे) से यह अनुरोध किया है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान मामले की विस्तृत जांच हो. अगर इस मामले में मेरा नाम भी आता है तो मैं राजनीति छोड़ने को तैयार हूं.”

Rahul Kanal: कौन हैं राहुल कनाल?

बता दें कि राहुल कनाल विधायक हैं. शनिवार से पहले वे उद्धव गुट के विधायक और नेता थे लेकिन शनिवार को उन्होंने सीएम शिंदे की पार्टी का दामन थाम लिया. राहुल कनाल युवा सेना के संस्थापकों में से एक रहे हैं. वह मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) की शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं साईं बाबा ट्रस्ट शिरडी के सदस्य रहे चुके हैं.
वहीं, उद्धव गुट का दामन छोड़ने पर राहुल ने कहा,”लोगों के मुताबिक मुझे पार्टी(उद्धव गुट) से बहुत कुछ मिला है. यह शत प्रतिशत सही है लेकिन मैंने 1000 प्रतिशत रिटर्न किया है.”

वहीं, पूर्व मंत्री और विधायक आदित्य ठाकरे ने राहुल कनाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कनाल के शिंदे गुट में शामिल होने पर कहा कि जो लोग वाशिंग मशीन में कूदना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: कर्नाटक में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर से पत्थरबाजी, RPF ने शुरू की जांच

दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत(हत्या/आत्महत्या) के कुछ दिन पहले 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में बिल्डिंग से कूदकर दिशा सालियान ने आत्महत्या कर ली थी. वह सुशांत की पूर्व मैनेजर थीं. हालांकि, दिशा की मौत के बाद ऐसी अफवाह भी फैली थी कि सुशांत को दिशा की मौत के कारण का कुछ राज मालूम था, जिसे वो समय आने पर सबके सामने रखने वाले थे लेकिन 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे. सुशांत मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital