देश

Weather Update: पहाड़ों पर फिर शुरू होगी बारिश और बर्फबारी, दिल्ली में भी बदलेगा मौसम, जानें गर्मी से कब मिलेगी राहत ?

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम एक बार करवट लेने को तैयार है. फरवरी में ही गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. देश के कई हिस्सों में तापमान 35 डिग्री के आसपास जा पहुंचा है. वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी से सक्रिय हो जायेगा, जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा. IMD के मुताबिक, 28 फरवरी से 02 मार्च तक कई पहाड़ी इलाकों में बारिश या बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

वहीं पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा. दिल्ली में एक बार फिर हल्की बूंदाबांदी के आसार दिखाई दे रहे हैं. जिससे मौसम में एक बार फिर बदलाव होने संभावना है.

राजधानी में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा की संभावना

राजधानी दिल्ली में बुधवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं. इससे मौसम में हल्का बदलाव होगा. वहीं हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है. इस बीच सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें-   Exit Polls 2023: त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को बहुमत! मेघालय में फंस सकता है पेंच, जानें क्या कहता है एग्जिट पोल

राजधानी दिल्ली में इस समय लोगों को तेज धूप का सामना कर पड़ रहा है. दिन के समय में घूप निकलने से अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है. हालांकि, अब रात के समय भी गर्मी बढ़ी है. लोग अभी से अपने घरों में पंखा चलाकर सोने लगे हैं. दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री अधिक है. जबकि, न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. यह इस सीजन की दूसरी सबसे गर्म सुबह रही है.

इन राज्यों और शहरों में हो सकती है बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब से हिमाचल प्रदेश तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो 28 फरवरी से 02 मार्च तक बारिश देखने को मिल सकती है. जिसमें पंजाब,  हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 1 से 2 मार्च को बारिश हो सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

10 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

12 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

15 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

21 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

38 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

1 hour ago