देश

Weather Update: उत्तर भारत में बारिश ने बढ़ाई ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, और गिरेगा पारा!

Weather Update: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड ने वापसी कर ली है. कई राज्यों में हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम का रुख बदल गया है. राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में रुक-रुककर हल्की बारिश देखने को मिली है. वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में मौसम साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो आज (Weather Today) भी देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज (मंगलवार) को भी कई इलाकों में मौसम का मिजाज तल्ख बना रह सकता है. विभाग की मानें तो आज (Weather Today) भी देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसकी वजह से उत्तर भारत का मौसम बिगड़ा हुआ है.

तापमान में आ सकती है गिरावट

IMD के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से चलने वाली ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है जिससे तापमान में गिरावट आने आशंका है. मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक की माने तो दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक की गिर सकता है. वहीं, हवाओं की रफ्तार पहले की मुकाबले तेज होगी. जो 17 किलोमीटर से लेकर 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.

ये भी पढ़ें-   U-19 WC: भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली 15 लड़कियां: श्वेता सेहरावत रहीं टूर्नामेंट की टॉप बल्लेबाज, पार्श्वी चोपड़ा ने झटके 11 विकेट

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मिलेगी राहत

वहीं दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा और दिन के समय में धूप निकलेगी. हालांकि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत और उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में आज भी बारिश होने के आसार हैं जिसके चलते दिल्ली में तापमान के कम ही रहने की आशंका है.

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी

अगर पहाड़ी इलाकों की बात करें तो आज भी मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है. इसके साथ-साथ कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं.

–  भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

33 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

34 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

39 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

59 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

60 minutes ago