इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
बीजेपी के लिए सीएम फेस के लिए ये 4 चेहरे सबसे आगे
Rajasthan BJP CM: राजस्थान विधानसभा चुनाव में रिवाज नहीं बदला है और सत्ता बदलने जा रही है. चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत तो हासिल कर ली, लेकिन सीएम पर अभी तक पेंच फंसा हुआ है. पार्टी अभी तक इस पर चर्चा करने में लगी है कि किसे सीएम बनाया जाए. पार्टी के लिए सीएम चुनना इसलिए भी मुश्किल हो रहा है क्योंकि इस बार चार ऐसे चार बड़े चेहरे मैदान में है जो सीएम बनन के योग्य हैं. इनमें बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी, वसुंधरा राजे और किरोड़ी लाल मीणा का नाम शामिल हैं. वसुंधरा राजे और दीया कुमारी के नाम सबसे आगे बताये जा रहे हैं, लेकिन बाबा बालकनाथ और किरोड़ लाला का भी सोशल मीडिया पर काफी समर्थन किया जा रहा है.
बाबा बालकनाथ के लिए एक्स अकाउंट पर #राजस्थान मांगे बालकनाथ और किरोड़ी मीणा के लिए #किरोड़ी को सीएम बनाओ खूब ट्रेडिंग कर रहा है. इस बात से साफ लगता है कि प्रदेश में इनकी भी काफी डिमांड हो रही है. चलिए अब आपको इन सभी के बारे में विस्तार से बताते हैं.
वसुंधरा राजे प्रदेश की बड़ी नेता हैं. उन्होंने बार राज्य़ में मुख्यमंत्री का पद संभाला है. इसलिए उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें फिर से सीएम बनाया जा सकता है. उनके जयपुर स्थित आवास पर विधायकों के मिलने का सिलसिला जारी है. विधायकों का फिर से समर्थन हासिल कर वह फिर से प्रदेश की कंमान संभाल सकती हैं.
इस बार प्रदेश में बाबा बालकनाथ का नाम सबसे ऊपर है. समर्थकों के बीच में उनकी काफी चर्चा है. इसके पीछे कहा जा रहा है कि नाथ संप्रदाय के आठवे मुख्य महंत रहे बाबा बालकनाथ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा बालकनाथ की छवि दिखती है. वहीं बाबा बालकनाथ हिदुत्व को बढ़ावा देने की बात करते आए हैं. शायद पार्टी ने उन्हें इसलिए दिल्ली भी बुलाया था. तभी से बाबा बालकनाथ की सीएम बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
इसके बाद सांसद किरोड़ी लाल मीणा का नाम भी आगे है. क्योंकि उन्होंने गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर मुद्दे उठाए और खूब विरोध प्रदर्शन भी किए. इसलिए वह भी बीजेपी आलाकमान के नजरों में हैं. उनके भी सीएम बनने की चर्चा जोर-शोर से चल रही है. बता दें पेश से किरोड़ी लाला मीणा डॉक्टर हैं और उ्होंने बाबा किरोड़ी भी कहा जाता है.
राजस्थान में इस समय दीया कुमारी का नाम भी आगे हैं, क्योंकि उन्होंने प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल की है. उन्होंने जयपुर की विद्याधर नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को सीताराम अग्रवाल को 71 हजार वोटों से हराया था.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…