Rajasthan News: हाल ही उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मामले में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (Chhangur Baba) पर एक्शन जारी है. छांगुर बाबा जैसा मामला राजस्थान (Rajasthan News) से सामने आया है, जिसने सभी लोगों के होश उड़ा दिए हैं. मुस्लिम धर्मांतरण करवाने वाली एजेंट लड़कियां हिंदू लड़कों को निशाना बना रही हैं. लव-जिहाद (Love Jihad) फैलाने का जो काम पहले मुस्लिम लड़के किया करते थे वो काम अब मुस्लिम लड़कियों ने भी संभाल लिया है. हिन्दुओं को काफ़िर समझने वाली लड़कियां इस काम में प्यार का डर्टी गेम खेलकर माइंड-वास कर रही हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे चलता है धर्मांतरण का पूरा खेल?
दरअसल, ये मामला जयपुर के हसनपुरा इलाके में सामने आया है. यहां पीयूष नाम का युवक एक लड़की सना के प्यार में इस हद तक डूब गया कि उसने अपना धर्म तक बदल लिया. सना की शर्त थी कि शादी से पहले उसे इस्लाम कबूल करना होगा. प्यार में अंधे पीयूष ने तुरंत हामी भर दी और दिल्ली जाकर मुसलमान बन गया. लेकिन धर्म परिवर्तन के कुछ समय बाद ही सना ने उससे सारे रिश्ते खत्म कर लिए.
मुस्लिम लड़की ने दिया धोखा, परिवार से नाता टूटा
धर्म परिवर्तन के बाद जब वह लौटा तो सना ने उससे दूरी बना ली. उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा और कोई संपर्क नहीं हो पाया. बाद में पता चला कि सना खुद भी इसी गिरोह की सदस्य थी और हिंदू युवकों को प्रेमजाल में फंसा कर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करती थी.
इधर, पीयूष के धर्म बदलने के बाद उसका परिवार भी उससे अलग हो गया. घरवालों ने उसे घर से निकाल दिया और सभी रिश्ते खत्म कर लिए. ऐसे हालात में उसने एक मुस्लिम युवती से निकाह कर लिया जो बरेली की रहने वाली थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के नेता मोहम्मद गौस से हुई.
ये भी पढ़ें: Bharat Express Exclusive: ‘छांगुर के गुंडों ने चंगुल से निकलने नहीं दिया’, फफक कर रो पड़ी पीड़िता – VIDEO
राजस्थान में धर्मांतरण फैलाने की मिली जिम्मेदारी
वह दोबारा कलीम सिद्दीकी से जुड़ा और अब उसे राजस्थान में धर्मांतरण फैलाने का काम सौंपा गया. मोहम्मद अली ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह इस नेटवर्क का एक अहम सदस्य बन चुका था और उसने कई युवतियों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया.
पुलिस जांच में सामने आया कि दिल्ली पहुंचने के बाद पीयूष की मुलाकात कलीम सिद्दीकी से हुई, जो अवैध धर्मांतरण मामलों में पहले से ही जेल में बंद है. कलीम की मदद से पीयूष ने अपना नाम बदलकर मोहम्मद अली रख लिया और एक शपथपत्र पर साइन किए. इसके बाद उसे पश्चिम बंगाल के मदरसों में भेजा गया, जहां उसने तीन महीने तक धार्मिक शिक्षा ली.
वहां से लौटने के बाद मोहम्मद अली न सिर्फ इस्लाम धर्म कबूल कर चुका था, बल्कि एक एक्टिव धर्मांतरण नेटवर्क का हिस्सा बन चुका था. इस नेटवर्क का मकसद युवाओं को इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करना था, खासकर प्यार और शादी के नाम पर.
लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर किया धर्म परिवर्तन
जांच में सामने आया कि मोहम्मद अली ने जयपुर की एक डॉक्टर युवती को भी अपने प्रेमजाल में फंसाया था. उसका साथ देने वाला जुनैद कुरैशी सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को फंसाने में माहिर था. ये लोग पहले लड़कियों से दोस्ती करते, फिर यूट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिए उन्हें इस्लाम की तरफ आकर्षित करते और अंत में निकाह के जरिए उनका धर्म बदलवा देते.
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अली ने बताया कि एक महिला आयशा के साथ मिलकर उन्होंने 6 महीने में 25 से ज्यादा लड़कियों के धर्मांतरण प्रमाणपत्र तैयार कराए. इनमें दिल्ली, राजस्थान और यूपी की युवतियां शामिल थीं. आयशा धर्म परिवर्तन के बाद लड़कियों के नाम गजट में छपवाने का काम करती थी.
मास्टरमाइंड है अब्दुल रहमान कुरैशी
पूरे नेटवर्क का संचालन अब्दुल रहमान कुरैशी करता था, जिसे अब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. वह सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैलाता था. पूछताछ में ‘ओसामा’ नाम के एक और व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश जारी है.
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि निकाह करवाने के लिए भरतपुर (राजस्थान) से एक काजी को उत्तर प्रदेश बुलाया जाता था. यह काजी जबरन निकाह करवाता था और इस नेटवर्क का हिस्सा था. हालांकि भरतपुर एसपी का कहना है कि उन्हें इस बारे में यूपी पुलिस से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.
मोहल्ले वालों ने बताया- पीयूष अचानक बदल गया था
मीडिया जब जयपुर के हसनपुरा पहुंची तो पड़ोसियों ने बताया कि पीयूष में अचानक बदलाव आने लगे थे. वह पहले जैसे नहीं रहा, लंबी दाढ़ी रखने लगा, इस्लामिक पहनावा पहनने लगा और धार्मिक बातें करने लगा. धीरे-धीरे उसका परिवार भी समाज से कट गया और एक साल पहले उन्होंने घर तक बेच दिया
फिलहाल मोहम्मद अली उर्फ पीयूष आगरा पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है. उसने धर्मांतरण नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं, जिससे आने वाले समय में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



