देश

Rajasthan Elections: अशोक गहलोत ने स्वीकार ली हार, लेकिन जाते-जाते BJP को दे दी ये सलाह, बोले- चुनाव में कोई…

Ashok Gehlot: राजस्थान चुनाव में बीजेपी की सरकार बन रही है. रूझानों में बीजेपी को 115 सीट मिली हैं तो वहीं कांग्रेस को 70 सीट मिलती दिख रही है. इस बीच सीएम गहलोत का बयान भी सामने आया है. उन्होंने अपनी हार स्वीकार लिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने चुनाव लड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी. अशोक गहलोत ने बयान जारी करते हुए कहा कि मैं जन सेवक हूं, मैं अंतिम सांस तक मैं प्रदेश वासियों की सेवा करूंगा. चुनाव में राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष खड़गे सभी ने चुनाव में कोई कमी नहीं रखी. मैं कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा चुनाव में हार और जीत होते रहती है, कई कारण बन जाते हैं.

राजस्थान चुनाव में बीजेपी की जीत को देखते हुए अशोक गहलोत ने अपने इस्तीफे के ऐलान कर दिया. इसके साथ ही वह थोड़े भावुक भी नजर आए.

‘हम जनता का फैसला स्वीकार करेंगे’

अशोक गहलोत ने कहा कि जनता का जो फैसला आ रहा है, हम जनता का फैसला स्वीकार करेंगे. जो नई सरकार बनेगी हम उन्हें बधाई देंगे. वहीं ट्वीट करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है. यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे. मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं.

बीजेपी को नसीहत

उन्होंने आगे कहा कि मेरी उनको (बीजेपी) सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही ना करें. OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी है वो इसे आगे बढ़ाएं. मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

29 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

44 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago