देश

Telangana Election 2023: तेलंगाना के DGP को चुनाव आयोग ने किया सस्‍पेंड, नतीजों के बीच इसलिए हुई कार्रवाई

Telangana DGP Anjani Kumar News: तेलंगाना समेत 4 राज्‍यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आज जारी हुए. तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को जीत मिली. जिस वक्‍त चुनाव परिणाम आ रहे थे, उसी दौरान भारत निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) अंजनी कुमार को निलंबित कर दिया. अंजनी कुमार पर ये एक्‍शन आदर्श आचार संहिता और प्रासंगिक आचरण नियमों के उल्लंघन के लिए लिया गया.

दरअसल, तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने हैदराबाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. डीजीपी अंजनी कुमार की तेलंगाना के राज्य पुलिस नोडल अधिकारी संजय जैन और महेश भागवत, नोडल (व्यय) के साथ हैदराबाद में तेलंगाना विधान सभा का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अनुमुला रेवंत रेड्डी से मुलाकात की तस्‍वीरें सामने पर निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया. वे कांग्रेस उम्मीदवार के आवास पर गुलदस्ता भेंट करने पहुंच गए थे. ऐसा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है.

न्‍यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले बताया कि 3 दिसंबर, रविवार की शाम को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को निलंबित कर दिया गया है. यह कदम तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार के लिए वाकई बड़ा झटका है. उन्‍हें उम्‍मीद नहीं होगी कि कार्रवाई हो सकती है.

चुनाव परिणाम की बात करें तो शाम 6 बजे तक तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी राज्य की कुल 119 सीटों में से 65 पर आगे चल रही थी, वहीं सत्तारूढ़ बीआरएस 38 सीटों पर आगे चल रही थी. रुझानों में कांग्रेस शुरू से ही आगे रही. आखिरकार, कांग्रेस ने बीआरएस को सत्‍ता से बाहर कर दिया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

23 seconds ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

17 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

30 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

43 minutes ago