Urdu Conclave 2026

सिगरेट देने से किया इनकार तो बरसाए पत्थर, दो लोग लहूलुहान अस्पताल पहुंचे

राजस्थान के जोधपुर में सिगरेट देने से इनकार करने पर अज्ञात युवकों ने दुकान पर पथराव कर दिया. घटना में दो लोग घायल हुए. पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Rajasthan news: जोधपुर/प्रदीप जोशी: राजस्थान के जोधपुर शहर के जालोरी गेट थाना क्षेत्र में सिगरेट नहीं देने की बात को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. गुस्साए अज्ञात युवकों ने दुकान और आसपास के क्षेत्र में पथराव कर दिया, जिससे दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

सिगरेट नहीं तो जमकर पीठा

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात जालोरी गेट स्थित सरदार स्कूल के सामने हाकीम बाग गली नंबर-4 में कुछ युवक एक दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि दुकानदार द्वारा सिगरेट देने से इनकार किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और अज्ञात युवकों ने पथराव शुरू कर दिया.

पथराव की घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा.


ये भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे थे


CCTV से जांच जारी

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात को सामान्य किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है तथा घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने का काम शुरू कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पथराव करने वाले अज्ञात युवकों की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read