Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों सिसासी बवाल मचा हुआ है. उन्होंने खुद को हिंदू नहीं मानने वालों को मुह काला कर गांव से निकालने की बात कही है. जानिए क्या है उनका पूरा बयान?

Babulal-Kharadi-Controversial-Statement-Rajasthan

Babulal Kharadi Controversial Statement: उदयपुर/हितेश शर्मा: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. पंचायतीराज चुनाव के बीच उदयपुर जिले के ओगणा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खराड़ी ने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां हिंदू सुरक्षित रह सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते, उनके गांव में आने पर उनका मुंह काला कर बाहर निकाल देना चाहिए. खराड़ी ने अपने संबोधन में सनातन धर्म, आदिवासी परंपराओं और पूर्वजों की विरासत को बनाए रखने की बात भी कही.

कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी का यह बयान ओगणा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान सामने आया. पंचायतीराज चुनाव के माहौल के बीच तीन दिन पहले अपने भाषण में उन्होंने धार्मिक परंपराओं और आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा.

विरोधियों को बनाया निशाना (Babulal Kharadi On Hindu Political)

विरोधियों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने किसी नेता या राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया. खराड़ी ने कहा कि नेता और राजनीतिक पार्टियां आती-जाती रहेंगी, लेकिन हमारी विरासत, संस्कृति और संस्कार बने रहने चाहिए. उन्होंने सनातन धर्म को बनाए रखने की बात कहते हुए सवाल उठाया कि क्या कुछ लोग आदिवासी समाज की पुरानी परंपराओं को बंद कर देना चाहते हैं.

नवरात्रि के उदाहरण से गांव के हालात समझाए

मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने नवरात्रि का उदाहरण देते हुए कहा कि इस दौरान लोग देवी माता की पूजा-अर्चना करते हैं और गांवों में स्थित देवरो यानी मंदिरों में जाकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हैं. उन्होंने इन परंपराओं को पूर्वजों से मिली विरासत बताया. अपने संबोधन में खराड़ी ने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां हिंदू सुरक्षित रह सकता है.

ये भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

समुद्र में डूबने या ऊपर जाने का विकल्प (Babulal Kharadi Political Controversy)

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यदि देश और सनातन धर्म नहीं रहे, तो लोगों के सामने समुद्र में डूबने या ऊपर जाने जैसे विकल्प ही बचेंगे. खराड़ी के इस बयान में खास तौर पर उनका यह कहना चर्चा में है कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते, उन्हें गांव में आने पर मुंह काला कर बाहर निकाल देना चाहिए. पंचायतीराज चुनाव के माहौल के बीच दिए गए इस बयान पर अब राजनीतिक प्रतिक्रिया की संभावना बनी हुई है. अब यह विडियों सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital