राजस्थान विधानसभा में बोलते कांग्रेस विधायक शांति कुमार धारीवाल.
Rajasthan Politics Shanti Kumar Dhariwal: राजस्थान विधानसभा में प्रश्न काल दौरान कांग्रेस के नेता और कोटा उत्तर से विधायक शांति कुमार धारीवाल ने कथित तौर पर असंसदीय भाषा का प्रयोग किया. कांग्रेस विधायक शांति कुमार धारीवाल ने स्पीकर को धमकी तक दे डाली. दरअसल 26 जुलाई को सदन में बहस चल रही थी. बहस के दौरान मौजूदा मंत्री झबर सिंह खर्रा और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के बीच ‘लैंड फॉर लैंड’ मामले को लेकर जमकर बहस हुई. उस दौरान झाबर सिंह खर्रा ने धारीवार पर आरोप लगाया कि लैंड फॉर लैंड की फाइलें गायब हो गईं.
जब धारीवाल सदन में बोल रहे थे तो खुद भी सभापति संदीप शर्मा पीठासीन थे. उन्होंने समय सीमा का जिक्र करते हुए शांति धारीवाल को अपना वक्तव्य खत्म करने को कहा मगर पीठासीन अधिकारी से पांच मिनट और मांगे. इस बात पर सभापति ने कहा कि यह मुमकिन नहीं होगा क्योंकि अपनी-अपनी बात रखने के लिए 65 लोग और हैं. इसके बाद धारीवाल बोले- जिनते भी हों, लेकिन पांच मिनट और चाहिए.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बीच धरीवाल ने आसन को गाली दी और कहा-” तुम तोत कोटा के हो, कोटा में रहना है कि नहीं तुम्हें?” इतना ही नहीं, धारीवाल ने बात ही बातों में गाली भी दे डाली. विधानसभा में सभापति को गाली और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग धारीवाल की भाषा और सभापति के बर्ताव की आलोचना कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक…
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…