देश

Rajasthan: वसुंधरा राजे ने दाखिल किया नामांकन, गहलोत सरकार पर बोला हमला, बोलीं- इन्होंने 4 साल जनता से किया छलवा

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में नामांकन करने का दौर लगा हुआ है. इस सिलसिले में बीजेपी की चर्चित नेता और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नामांकन फाइल कर दिया है. उन्होंने झालरापाटन विधानसभा सीट से अपना नामांकन भर दिया. इस सीट ने वह 34 सालों से अपना प्रतिनिधित्व करती हुई आ रही हैं. वसुंधरा राजे 5 बार की सांसद और 4 बार की विधायक रही हैं. उनके नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी साथ रहे.

बता दें कि वसुंधरा राजे को लेकर पार्टी प्रदेश में काफी सियासत हो रही हैं. ऐसे में खबरें बाजार में चलती रही हैं कि बीजेपी ने उनको इस चुनाव में साइड लाइन किया है. इसलिए ऐसी भी चर्ची थी कि वह राजनीति से रियाटर हो जाएगीं. लेकिन नामांकन दाखिल करके उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया.

नतीजे बीजेपी के समर्थन में आएंगे

नामांकन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मीडिया से बात करते हुए गहलोत सराकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि- नामांकन के दिन शुरुआत होती है. अशोक गहलोत की सरकार ने लोगों के साथ छलावा करने का काम किया है. 4 साल तक उन्होंने अपना पिटारा खोला नहीं और लोगों को दुखी करने का काम किया है. जनता समझदार है. जनता जानती है कि उन्होंने क्या किया है. मुझे पूरा विश्वास है कि परिणाम भाजपा के समर्थन में आएगा.”

बता दें कि सीएम वुसंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर इस तरह का हमला इसलिए बोला है क्योंकि चुनाव से पहले गहलोत सरकार ने प्रदेश में नई योजनाएं शुरू कर दी हैं. सीएम गहलोता इन्हीं योजनाओं के दम पर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा ठोक रही है.

यह भी पढ़ें- MP Election: “मैं कांग्रेस के लिए काला कौआ हूं”, ज्योतिरादित्य के बयान पर कमलनाथ ने किया पलटवार

‘झालावाड़ मेरा परिवार है’

जब मीडिया ने राजे से उनके पुराने बयान के बारे में पूछा तो वसुंधरा ने कहा, ‘झालावाड़ मेरा परिवार है. इस परिवार में, हम बहुत सी बातें करते हैं, जिनका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं होता है. मैंने ऐसा कल इसलिए कहा क्योंकि दुष्यन्त (उनके बेटे) को देखने के बाद, उनका भाषण सुनने के बाद और लोगों की प्रतिक्रिया देखकर मुझे खुशी हुई. एक मां के तौर पर मुझे खुशी हुई कि दोनों के बीच ऐसा समन्वय था.’

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

29 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

29 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

45 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago