Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए राजीव ने किया काम”, 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम में बोलीं सोनिया

राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. 21 मई 1991 की रात वह तमिलनाडु में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे तो मंच की ओर आती एक महिला आत्मघाती हमलावर ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की.

सोनिया गांधी

सोनिया गांधी

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: आज राजीव गांधी की जयंती है. इस अवसर पर कांग्रेस ने दिल्ली के जवाहर भवन ऑडिटोरियम में 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत पार्टी के की दिग्गज नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने हमेशा हमारे देश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम किया. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पंचायतों और नगर निगमों में महिलाओं के लिए आरक्षण प्रदान किया जाए. अगर आज 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण और शहरी निकायों में हैं तो यह राजीव गांधी की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के कारण ही है.”

खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आज कल अलग विचारधारा के लोग राजीव गांधी की उपलब्धियों को नकारने में लगे हैं… राजीव गांधी की सफलताओं को छिपाया नहीं जा सकता. देश के संसदीय इतिहास में, राजीव गांधी के पक्ष में अब तक का सबसे बड़ा बहुमत मिला था. 1984 में कांग्रेस 401 सीटें जीती थी. उस समय 2 सीटें जीतने वाली पार्टी या विपक्ष को राजीव गांधी एहमियत देते थे.

पिता को याद करके भावुक हुए राहुल

राहुल गांधी ने एक्स पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं. आपके निशान मेरा रास्ता हैं. हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं.”

बता दें कि राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. 21 मई 1991 की रात वह तमिलनाडु में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे तो मंच की ओर आती एक महिला आत्मघाती हमलावर ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की. तभी अचानक विस्फोट हुआ और राजीव चल बसे.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital