खेल

IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट में KL Rahul का शानदार शतक, तेंदुलकर के क्लब में हुए शामिल

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम ने पहली पारी में 245 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक जमाया. उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 133 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल (101 रन) सर्वाधिक रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल के बल्ले से दो साल बाद ये शतक आई है. इससे पहला शतक दो साल पहले केएल राहुल ने बॉक्सिंड डे टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी मैदान पर जड़ा था.

केएल राहुल ने खेली शतकीय पारी

टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल ने दो साल बाद शतक जमाया है. इससे पहले उन्होंने इसी मैदान पर इसी टीम के खिलाफ शतक बनाया था. विदेशी धरती पर केएल राहुल का ये सातवां शतक है. राहुल ने अपने सात शतक ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ लगाए हैं. बॉक्सिंग डे टेस्ट में केएल राहुल ने 137 गेंदों में 101 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. नांद्र बर्गर ने उन्हें बोल्ड कर दिया. राहुल के आउट होने के साथ ही टीम इंडिया की पहली पारी 245 रन पर सिमट गई.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: सेंचुरियन की डेंजरस पिच पर अफ्रीकी गेंदबाजों का कहर, पहले दिन तीन भारतीय प्लेयर्स हुए चोटिल

बॉक्सिंग डे से केएल राहुल का है खास कनेक्शन

केएल राहुल का बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से खास कनेक्शन भी है. उनके करियर का यह तीसरा बॉक्सिंग डे टेस्ट है. इससे पहले उन्होंने साल 2021 और 2014 में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला है. केएल राहुल ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में ही अपने टेस्ट क्रिकेट का आगाज किया था. उसके बाद साल 2021 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 123 रनों की पारी खेली थी.

सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए केएल

बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जमाते ही केएल राहुल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो गए. बॉक्सिंग डे पर सचिन तेंदुलकर ने दो शतक जमाए हैं. वहीं अजिंक्य रहाणे ने भी बॉक्सिंह डे टेस्ट में दो शतक जड़े हैं. अब केएल राहुल तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने बॉक्सिंग डे पर दो शतक जमाए हैं. बता दें कि भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago