Urdu Conclave 2026

आतंकवाद की जड़ें खत्म करना जरूरी, वरना बार-बार उठाएगा सिर’, ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री ने क्या कहा?

दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि मल्टी-पोलर दुनिया में पावर पॉलिटिक्स हावी हो रही है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक कार्यक्रम में बदलते वैश्विक हालात, आतंकवाद और भारत की सुरक्षा नीति पर विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आज की दुनिया मल्टी-पोलर हो चुकी है और पावर पॉलिटिक्स तेजी से हावी हो रही है. दशकों से बने नियम-आधारित सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कमजोर पड़ रही हैं.

बदलती विश्व व्यवस्था पर चेतावनी

राजनाथ सिंह ने कहा कि तकनीक, सप्लाई चेन और डिजिटल टूल्स तक को हथियार बनाया जा रहा है. ऐसे माहौल में भारत को बेहद सतर्क रहकर आगे बढ़ना होगा. उन्होंने (Rajnath Singh) यह भी कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि न्यू वर्ल्ड ऑर्डर एक ऐसी दुनिया है जिसमें कोई ऑर्डर नहीं है.

ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की नई सोच का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक संदेश था कि भारत अब केवल बयान जारी करने तक सीमित नहीं रहेगा. अगर जरूरत पड़ी तो लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार है. उन्होंने (Rajnath Singh) यह भी कहा कि भारत के पास अचानक क्षमता बढ़ाने की ताकत है और यह पहले से कहीं अधिक मजबूत है.

आतंकवाद पर सख्त रुख

राजनाथ सिंह ने आतंकवाद की तुलना रावण की नाभि से करते हुए कहा कि इसकी असली ताकत उसकी सोच और राजनीतिक जड़ों में है. जब तक उस सोच और संरक्षण को खत्म नहीं किया जाएगा, आतंकवाद बार-बार सिर उठाता रहेगा. उन्होंने (Rajnath Singh) स्पष्ट किया कि आतंकवाद को जीवन देने वाली इस नाभि को सुखाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी का ‘सफलता मंत्र’: श्लोक के जरिए बताया कैसे बिना निराश हुए मेहनत करना ही राष्ट्र की असली ताकत

सैनिकों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बलिदान की वजह से ही हम सुरक्षित माहौल में राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम विषय पर चर्चा कर पा रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read