Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राजौरी में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, छिपा हुआ हथियारों का जखीरा बरामद

राजौरी के बराचर्ड में 61 राष्ट्रीय राइफल्स ने आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया, 10 यूबीजीएल ग्रेनेड सहित भारी सामान बरामद. इलाका सील, जांच जारी…

राजौरी जिले के बराचर्ड इलाके में आज सुबह 61 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी. ऑपरेशन के दौरान एक छिपा हुआ आतंकवादी ठिकाना बरामद किया गया, जिसमें भारी मात्रा में संदिग्ध सामान मिला है.

बरामद सामान में शामिल हैं:

  • 10 यूबीजीएल ग्रेनेड (एक बड़े घी के डिब्बे में छुपाए गए)
  • 1 पैकेट फोटो फिल्म नेगेटिव्स
  • 50 ड्यूरासेल बैटरियां और 10 बड़ी टॉर्च बैटरियां
  • 3 छोटे चम्मच, 1 टूथब्रश, 2 कंघे
  • 1 प्लास्टिक तिरपाल, 1 कंबल, 1 प्लास्टिक कैन, 1 आयरन फेविकोल कैन
  • 1 टूटा हुआ गोला-बारूद बॉक्स
  • पुराने दस्ताने और जुराबें
  • 2 पेन, 2 पैकेट दवाइयां
  • बिस्किट के रैपर, कागज और अन्य सामान

सुरक्षा बलों का मानना है कि यह स्थान पहले आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया गया था. बरामदगी के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और विस्तृत जांच जारी है. सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान तेज कर दिया है ताकि और सुराग मिल सकें.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों में बदल गया देश, 140 करोड़ लोग इसके गवाह : कैलाश विजयवर्गीय

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital