देश

Rajya Sabha Elections 2024: चुनाव के बीच सपा में बड़ी टूट! कई और विधायक बागी, आशीष पटेल बोले “यह नमूना है”

Rajya Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव के बीच सपा खेमे में टूट की लहर दौड़ पड़ी है. विधायक मनोज पांडे के बाद कई और विधायकों ने बागी रुख अख्तियार कर लिया है. सूत्रों की मानें तो योगी के मंत्री सुरेश खन्ना के कमरे में बैठक चल रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से मनोज पाण्डेय के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने कहा, “यह नमूना है, लोकसभा चुनाव आते-आते अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा. उन्हें (अखिलेश यादव) विचार करना चाहिए कि उनके लोग उनसे क्यों भाग रहे हैं.”

वहीं खबर सामने आ रही है कि, अमेठी गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह एक गाड़ी से सदन पहुंचे हैं. अयोध्या जनपद के सपा विधायक अभय सिंह और अंबेडकरनगर से सपा विधायक राकेश पांडे एक साथ मौजूद हैं तीनों ने संयुक्त बयान में कहा कि अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे. बता दें कि, विधायक राकेश प्रताप सिंह अपनी पार्टी की दोनो मीटिंग में नही गए थे और उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर रखा था. यह दोनों भाजपा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-इस्तीफा देने के बाद सपा विधायक मनोज पांडेय ने दी पहली प्रतिक्रिया… योगी के मंत्री के साथ पहुंचे वोट डालने

ये विधायक हो सकते हैं बागी

राकेश पांडे के सांसद बेटे रितेश पांडे दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुए हैं. फिलहाल इनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. तो वहीं इससे पहले समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से मनोज पाण्डेय इस्तीफा दे चुके हैं और उन्होंने ये साफ कर दिया है कि वह अब भाजपा के खेमे में हैं. बदायूं से सपा विधायक आशुतोष मौर्य भी भाजपा के संपर्क में और माना जा रहा है कि वह भी भाजपा को वोट कर सकते हैं. एनडीए के प्रत्याशी संजय सेठ को बसपा के एक मात्र विधायक उमा शंकर सिंह भी वोट करेंगे. तो दूसरी ओर खबर सामने आ रही है कि, मनोज पांडेय समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे हैं और भाजपा में शामिल हो सकते हैं. भाजपा उनको रायबरेली से लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है.

रालोद ने इनको डाला वोट

तो वहीं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने एक्स पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि, पार्टी के सभी 9 विधायकों ने एक साथ, एकमत होकर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी संजय सेठ को वोट किया.

कोई नाराजगी नहीं

सूत्रों की मानें तो सपा MLA अभय सिंह और राकेश पांडेय एक साथ वोट करने जा रहे हैं. खबर सामने आ रही है कि, दोनों बीजेपी के फेवर में क्रॉस वोट कर सकते हैं. इस बीच राकेश पांडेय बोले- कोई नराजगी नहीं है, अंतरआत्मा की आवाज पर राज्यसभा चुनाव में करेंगे वोट. तो वहीं सपा को एक और झटका लगा है एक और MLA टूट गया है. हंडिया से विधायक हाकिम चन्द्र बिंद ने किया BJP प्रत्याशी का समर्थन किया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

10 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

35 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

54 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

58 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago