होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
राम जन्मभूमि ट्र्स्ट के महासचिव चंपत राय
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) उत्तर प्रदेश पहुंच चुकी है. यहां राहुल गांधी को प्रमुख विपक्षी दलों का समर्थन मिलता नजर आया है. इस बीच, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उतर आए हैं. चंपत राय ने कहा कि यह तारीफ की बात है कि एक युवक इतनी ठंड में चल रहा है. इसमें गलत क्या है? किसने इसकी आलोचना की है? उन्होंने कहा, ‘मैं आरएसएस का सदस्य हूं, क्या वहां से किसी ने राहुल की यात्रा की आलोचना की है? क्या प्रधानमंत्री ने मंत्री ने उनकी आलोचना की?’
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव ने कहा, ‘एक नौजवान इसे समझने की कोशिश में देश भर में घूम रहा है, इसकी सराहना की जानी चाहिए. वह इस मौसम में 3,000 किमी चल रहा है. हम केवल प्रयास की सराहना कर सकते हैं. राय ने मीडिया को देश को समझने के लिए पदयात्रा करने की भी सलाह दी.’
ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राहुल के टीशर्ट पर प्रियंका का जवाब, बोलीं- ‘ये सत्य का कवच है’
उनकी सराहना राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के बाद हुई, जिन्होंने अपने मेगा वॉकथॉन के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता को अपना आशीर्वाद दिया. दास ने एक पत्र में लिखा, आप देश के लिए जो भी काम कर रहे हैं वह सभी के हित के लिए है, मेरा आशीर्वाद आपके साथ है. दिलचस्प बात यह है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राहुल गांधी की यात्रा की अत्यधिक आलोचना कर रही है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे ‘परिवार जोड़ो यात्रा’ करार दिया और कहा कि इसे परिवार को सत्ता में बनाए रखने के लिए बनाया गया है.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यूपी में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों के अध्यक्षों को न्योता दिया गया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी और बसपा अध्यक्ष मायावती को भी न्योता दिया गया है. इस बीच, मंगलवार को आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बागपत, शामली समेत यूपी के कई जिलों में आरएलडी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…