देश

‘इंशाअल्लाह.. बहुत जल्द दूसरा पुलवामा भी होगा’, देवबंद से मोहम्मद ताल्हा ने दी धमकी, दारुल उलूम से ATS ने उठाया

Pulwama Attack Threat: देशवासी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए भीषण आत्मघाती हमले के जख्मों को अब तक भूले नहीं हैं, कि आतंकियों ने भारतीय सुरक्षाबलों पर जानलेवा हमले फिर तेज कर दिए गए हैं. एक युवक ने तो ये धमकी भी दे डाली कि ‘इंशाअल्लाह… बहुत जल्द दूसरा पुलवामा भी होगा’. उसने ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर किया, वो भी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद के एक मदरसे से.

यूपी ATS और LIU ने उस युवक को दबोच लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं, पुलिस ने भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. उसका नाम— मोहम्मद ताल्हा मजहर है. वह झारखंड के जमशेदपुर सरायकेला का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, वह मजहबी तालिम हासिल करने के लिए देवबंद में आया. और, धमकी देने पर उसे दारुल उलूम से धर लिया गया है.

सहारनपुर के SSP डॉ. विपिन टाडा का कहना है कि अभी युवक से पूछताछ चल रही है. जांच टीम उसके सभी कनेक्शन खंगाल रही है. ये पता किया जा रहा है कि युवक किन-किन लोगों से बात करता है? उसके फोन में कौन से कौन से वॉट्सऐप ग्रुप हैं? यूट्यूब पर क्या देखता है? गूगल पर क्या सर्च करता है? इसके साथ-साथ जहां रहता है, वहां कौन-सी किताबें ज्यादा पढ़ता है? उसके बारे में झारखंड से भी जानकारी हासिल की जा रही है.

यह भी पढ़िए: क्या इजरायली दूतावास के बाहर हुआ था केमिकल ब्लास्ट? मौके से नहीं मिले विस्फोट के अवशेष

कैसे हुआ था पुलवामा में आतंकी हमला?

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 का दिन था. उस रोज दोपहर के 3 बजे थे. भारत की सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) का काफिला श्रीनगर-जम्मू हाईवे से गुजर रहा था. उस पूरे काफिले में 78 गाड़ियां थीं, जिनमें CRPF के 2,547 जवान थे. इनमें से ज्यादातर वो जवान थे, जो छुट्टी से लौटे थे. तभी उनकी एक गाड़ी से एक आतंकी ने अपनी वैन टकरा दी, जिसमें सैकड़ों किलो आरडीएक्स था. बड़ा भयंकर विस्फोट हुआ…जिससे CRPF की गाड़ी तहस—नहस हो गई. 40 जवान शहीद हुए और दर्जनों जख्मी हो गए.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago