Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में है, जिसमें पुतले में आग लगते ही तेज धमाका और आग की ऊंची लपटें दिखाई देती हैं.

Ravan Dahan

Ravan Dahan Viral Videos: दशहरे के पावन पर्व पर देश भर में रावण दहन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लेकिन इस बार जो कांड कैमरे में कैद हुआ है, उसे देखकर जनता के होश फाख्ता हो गए हैं. आम तौर पर रावण के पुतले में थोड़े-बहुत पटाखे और रॉकेट बांधे जाते हैं ताकि नजारा शानदार दिखे, लेकिन इस बार अति-उत्साह के चक्कर में किसी महानुभाव ने पुतले को सीधे-साधे गोला-बारूद का गोदाम बना दिया.

बता दें जैसे ही रावण में आग लगी, वहां ऐसा एटमी धमाका हुआ कि लोग समझ ही नहीं पाए कि रावण जल रहा है या न्यूक्लियर टेस्टिंग चल रही है…

रावण में आग लगी या परमाणु बम फूटा?(Ravan Dahan Viral Videos)

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही पुतले को अग्नि दी गई, एक सेकंड के भीतर आसमान चीरती हुई तेज रोशनी और खौफनाक धमाका हुआ. आग की लपटें इतनी भयानक थीं और धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए.

वीडियो का यह नजारा किसी सामान्य रावण दहन की तरह बिल्कुल नहीं लग रहा था, बल्कि ऐसा महसूस हो रहा था जैसे इलाके में कोई बहुत बड़ा बारूदी विस्फोट हो गया हो.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OFFscript (@offscript_29mm)

जनता के मजेदार कमेंट्स

इस खौफनाक और साथ ही अजीबोगरीब वीडियो पर यूजर्स ने अपनी भड़ास और हास्य दोनों जमकर निकाला है. इंटरनेट की पब्लिक इस पर तरह-तरह के धांसू रिएक्शन दे रही है:

एक यूजर ने लिखा, ‘इतना बुरा तो भगवान राम ने भी नहीं मारा होगा, इस बार तो रावण की आत्मा भी सच में कांप गई होगी.’दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘इस बार रावण पक्का निपट गया है, अगली बार दोबारा जलाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.’वहीं तमाम लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि भाई ये रावण दहन था या किम जोंग उन का कोई सीक्रेट न्यूक्लियर टेस्ट.

बहरहाल, रोमांच और आतिशबाजी के चक्कर में इस तरह का जानलेवा स्टंट करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है, लेकिन वायरल हुई इस क्लिप (Ravan Dahan Viral Video) ने सोशल मीडिया पर तहलका जरूर मचा दिया है.

-भाारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital