Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत-नेपाल संबंधों में नया अध्याय! बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले RSP प्रमुख रवि लामिछाने, साझा की सांस्कृतिक विरासत

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रवि लामिछाने का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर भारत-नेपाल संबंधों, लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सहयोग पर विस्तार से चर्चा की.

नेपाल की राजनीति से जुड़ी एक कूटनीतिक गतिविधि आज (मंगलवार) को दिल्ली में देखने को मिली, जब सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रवि लामिछाने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने भाजपा मुख्यालय पहुंचे. यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें भारत–नेपाल संबंधों, लोकतांत्रिक मूल्यों और दोनों देशों के बीच सहयोग जैसे बड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई.

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में रवि लामिछाने का स्वागत काफी भव्य और पारंपरिक तरीके से किया गया. जैसे ही वे पहुंचे, ढोल-नगाड़ों की आवाज, फूल-मालाओं और सांस्कृतिक झांकियों के साथ उनका अभिनंदन हुआ. माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा था. इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और विदेश विभाग प्रमुख विजय चौथाईवाले प्रमुख रूप से शामिल थे.

उपहारों के जरिए सांस्कृतिक जुड़ाव का संदेश

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को प्रतीकात्मक उपहार भी भेंट किए. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रवि लामिछाने को पुष्पगुच्छ और एक स्मृति चिह्न दिया. वहीं, लामिछाने ने भी खास अंदाज में जवाब देते हुए पशुपतिनाथ मंदिर से लाया गया टीका, रुद्राक्ष और तुलसी की माला भेंट की. इसके अलावा उन्होंने चांदी से बनी पशुपतिनाथ मंदिर की एक प्रतिकृति भी दी. इन उपहारों को दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक माना जा रहा है.

संगठन और विचारधारा पर भी हुई चर्चा

इस मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने लामिछाने को पार्टी की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक ढांचे के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बातचीत का एक बड़ा हिस्सा इस बात पर केंद्रित रहा कि कैसे दोनों देशों की पार्टियां जन-केंद्रित राजनीति और आपसी संवाद को आगे बढ़ा सकती हैं. यह मुलाकात भाजपा की उस पहल का हिस्सा भी बताई जा रही है, जिसे ‘भाजपा को जानें’ कार्यक्रम के तहत विदेशी नेताओं को पार्टी की विचारधारा और कामकाज से जोड़ने के लिए चलाया जाता है.

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरा

रवि लामिछाने इस समय पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं. उनके साथ उनकी पत्नी निकिता पौडेल, सह-महामंत्री विपिन कुमार आचार्य, दीपक बोहोरा और प्रदीप आचार्य भी शामिल हैं. इस दौरे के दौरान वे भारतीय नेपाली समुदाय से भी मुलाकात करेंगे. साथ ही, उनका अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का भी कार्यक्रम है.

ये भी पढ़ें- जवानी के जोश में चलाई थी गोली, अब 85 की उम्र में 2 लोगों के सहारे जेल जाएगा! पढ़िए 34 साल पुरानी कहानी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital