Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 9 अप्रैल की बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा, कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 9 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें-

ए के एंटनी ने की बेटे को हराने की अनोखी अपील

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने मंगलवार को कहा कि केरल की पत्तनमथिट्टा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहा उनका बेटा अनिल के. एंटनी चुनाव में जीतना नहीं चाहिए. एंटनी ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके बेटे की पार्टी को हराना चाहिए और दक्षिण केरल निर्वाचन क्षेत्र में उसके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार एंटो एंटनी को जबर्दस्त तरीके से जीताना चाहिए.

लखनऊ में सपा और कांग्रेस की संयु्क्त रैली

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन लगातार तैयारी में जुटा है. उत्तर प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है. लखनऊ में सपा और कांग्रेस की जल्द ही संयु्क्त रैली होगी. इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे और एकजुटता दिखाने के लिए एक ही मंच शेयर करेंगे. फिलहाल रैली को लेकर कोई निश्चित डेट सामने नहीं आई है तो वहीं नवरात्रि के दौरान ही वेस्ट यूपी को साधने के लिए संयुक्त सभा का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत हुई है.

महाराष्ट्र में MVA गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हुआ फाइनल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस शामिल हैं. सीट बंटवारे के फाॅर्मूले के अनुसार प्रदेश की 48 लोकसभा सीटों में से शिवसेना (यूबीटी) 21, कांग्रेस 17 और एनसीपी शरद गुट 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. मुंबई में 9 अप्रैल को तीनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस काॅन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया.

मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है. केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से तैयार की गई थ्रेट संबंधित रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने CEC राजीव कुमार को सुरक्षा दी है. सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इस कार्य के लिए करीब 40-45 जवानों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा है. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गयी खतरा संबंधी धारणा रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गयी है.

INDIA Alliance पर पीएम मोदी का तीखा हमला

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने मंगलवार को यूपी के पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि “सपा और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत की विरासत की परवाह ही नहीं है. 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना. इंडी गठबंधन वालों को राम मंदिर के निर्माण से पहले भी नफरत थी और आज भी नफरत है.”

यूपी में पहले चरण के 80 उम्मीदवारों में से 28 दागी

इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (ADR) ने पहले चरण के उम्मीदवारों को लेकर आंकड़े जारी किए हैं. एडीआर रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के पहले चरण के 35 प्रतिशत प्रत्याशियों को दागी बताया गया है. इस तरह से पहले चरण के कुल 80 उम्मीदवारों में से 28 दागी उम्मीदवार हैं.नरिपोर्ट में बताया गया है कि इन सभी दागी प्रत्याशियों में सबसे ऊपर भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद का नाम है. चंद्रशेखर पर कुल 36 केस दर्ज हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद का नाम है. इनके खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर TMC का धरना

केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक टीएमसी के नेता से लेकर कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. पश्चिम बंगाल के बाद अब टीएमसी के नेता दिल्ली में भी पिछले 18 घंटे से धरने पर बैठे हैं. टीएमसी के नेता दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरना शुरू कर दिया है. बीते सोमवार को धरना दे रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था. थाने पहुंचने पर वहां भी इन लोगों ने धरना शुरू कर दिया था.

पीएम मोदी की पीलीभीत में चुनावी जनसभा

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पूरी बागडोर सम्भाल रखी है. पीएम मोदी लगातार देश भर के तमाम हिस्सों में चुनावी जनसभा कर रहे हैं तो वहीं सीएम योगी भी लगातार उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में पहुंचकर जनता से सीधे मुखातिब हो रहे हैं. इसी क्रम में आज पीएम मोदी पीलीभीत पहुंचेंऔर जनता को सम्बोधित किया.

राहुल गांधी पर शिवराज सिंह ने कसा तंज

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से लेकर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के शहडोल में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया. जिसके बाद उन्हें शहडोल में पूरी रात गुजारनी पड़ी. हेलिकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने को लेकर एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के चॉपर का फ्यूल खत्म नहीं हुआ है, बल्कि कांग्रेस का फ्यूल खत्म हो गया है.

PM मोदी ने खुद को बताया महाकाल का भक्त

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि वह महाकाल के “भक्त” हैं. उन्होंने कहा कि वह केवल देश के लोगों के सामने या महाकाल के सामने झुकते हैं. मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कहीं. पीएम ने बालाघाट के लोगों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा, ” बालाघाट की भूमि भारत की नारी शक्ति की ताकत की गवाह है.” पीएम मोदी ने कहा, “आजादी के बाद के दशकों तक, कांग्रेस पुरानी धारणाओं से चिपकी रही, भारत को गरीबी के चश्मे से देखती रही. बुनियादी ढांचे पर उनका ध्यान कुछ प्रमुख शहरों तक ही सीमित था, जहां उनके नेता रहते थे, दूसरों की उपेक्षा की गई.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital