Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रिलायंस फाउंडेशन ने FICCI के इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2025 में जीता बेस्ट कॉर्पोरेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स – हाई परफॉर्मेंस अवार्ड

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम अंबानी की दूरदर्शी लीडरशिप में रिलायंस फाउंडेशन को आज FICCI के इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2025 में बेस्ट कॉर्पोरेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स – हाई परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया

NITA AMBANI

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम अंबानी (Nita Ambani) की दूरदर्शी लीडरशिप में रिलायंस फाउंडेशन को आज FICCI के इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2025 में बेस्ट कॉर्पोरेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स – हाई परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया.

अवार्ड स्वीकारते समय अपनी स्पीच में नीता अंबानी ने भारत के खिलाड़ियों को उनके सपने पूरे करने में सपोर्ट करते रहने की अहमियत के बारे में बात करते हुए कहा, “आने वाला दशक भारतीय खेलों के लिए एक सुनहरा दौर होगा! सरकार, कॉर्पोरेट्स, FICCI जैसी संस्थाओं, हमारे युवा एथलीटों और उनके परिवारों के साथ मिलकर – हम भारत को सच में एक ग्लोबल मल्टी-स्पोर्टिंग पावरहाउस बनाने की उम्मीद करते हैं! यह सिर्फ मेडल के बारे में नहीं है, यह खेल के ज़रिए देश बनाने का काम है.”

करोड़ों लोगों की ज़िंदगी को बदल चुका रिलायंस फाउंडेशन

बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन वेबसाइट के अनुसार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, ग्रामीण बदलाव, खेल और विकास, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, कला संस्कृति और विरासत, शहरी नवीनीकरण जैसे क्षेत्रों के लिए काम करता है. फाउंडर चेयरपर्सन नीता एम अंबानी की लीडरशिप में रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना 2010 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अलग-अलग समाज सेवा के कामों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी.

रिलायंस फाउंडेशन ग्रुप के प्रयासों ने पहले ही पूरे भारत में 91,500 से ज़्यादा गांवों और कई शहरी जगहों पर 8.6 करोड़ से ज़्यादा लोगों की ज़िंदगी को बदला है. इसका मुख्य मकसद नए इंस्टीट्यूशन के ज़रिए काम की एक्टिविटी बनाना और उन्हें सपोर्ट करना है ताकि भारत की कुछ सबसे बड़ी विकास से जुड़ी चुनौतियों का हल निकाला जा सके.


ये भी पढ़ें: “भारत का इतिहास भारत खुद लिखेगा” – अदाणी ग्लोबल इंडोलॉजी कॉन्क्लेव में गौतम अदाणी का संबोधन, ₹100 करोड़ के सहयोग की घोषणा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital