Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन की खास बातें

गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित किया. यह संबोधन आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के चैनलों पर हिंदी में प्रसारित हुआ.

President Draupadi Murmu

President Droupadi Murmu Speech Today: गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित किया. यह संबोधन आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के चैनलों पर हिंदी में प्रसारित हुआ. अपने संबोधन में उन्होंने देशवासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी. राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं और वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला हैं. इसके साथ ही, वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी हैं. मुर्मू ने 2022 में देश में सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड भी बनाया था.

राष्ट्रपति के संबोधन की मुख्य बातें:

  1. आज का दिन हमारे देश के शहीदों को याद करने का दिन है.
  2. भारत के गणतांत्रिक मूल्यों का प्रतिबिम्ब हमारी संविधान में झलकता है.
  3. बाबा साहेब ने देश को मजबूत संविधान दिया.
  4. भारत में महिलाओं का अहम योगदान. महिलाऐं और बच्चे विकास के केंद्र में हैं.
  5. संविधान सभा में सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व.
  6. नैतिकता हमारे जीवन का प्रमुख तत्व है.
  7. संविधान हमारे देश को एकजुट करता है.
  8. संविधान हमारी सामूहिक अस्मिता का आधार.
  9. आज भारत विश्व की महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति है.
  10. भारत का आर्थिक विकास तेजी से हुआ.
  11. आज का भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है.
  12. आर्थिक योजनाओं से समावेशी विकास को बल.
  13. हर वर्ग के विकास के समग्र प्रयास हो रहे हैं.
  14. हमारे किसान भाइयों ने बहुत म्हणत की. किशन और मजदूर पहले से मजबूत हुए हैं.
  15. एक देश एक चुनाव से देश के शाशन में निरंतरता आएगी, सुशाशन कारगर होगा,
  16. प्रयागराज महाकुम्भ हमारी विरासत का परिचय.
  17. शास्त्रीय भाषओं में शोध कार्य को बढ़ावा.
  18. शिक्षा की गुणवत्ता में बदलाव आया है, डिजिटल शिक्षा मके भी प्रयास किये जा रहे हैं, विद्यार्थियों के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है.
  19. शिक्षा के द्वारा ही युवा प्रतिभा निखरती है.
  20. इसरो ने देश को किया गौरवान्वित.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital