Retired Police Officer Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग अपने पोते की मदद से रिटायरमेंट के 35 साल बाद दोबारा अपनी पुरानी पुलिस वर्दी पहनते और पूरे जोश के साथ सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर @dada_dhanraj1933 नाम के हैंडल से साझा किए गए इस वीडियो में एक बुजुर्ग पूर्व पुलिस अधिकारी को 35 साल बाद अपनी खाकी वर्दी पहनते दिखाया गया है. बढ़ती उम्र के कारण वे बिना सहारे के खड़े नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन पोते का सहारा लेकर वर्दी पहनने के बाद उनकी आंखों में अनोखी चमक दिखती है. बुजुर्ग द्वारा पूरे अनुशासन और गर्मजोशी से किए गए सैल्यूट ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है, जिस पर यूजर्स जमकर प्यार और सम्मान लुटा रहे हैं.
35 साल बाद दोबारा पहनी खाकी वर्दी
खाकी वर्दी पहनना और पुलिस सेवा के जरिए समाज की रक्षा करना कई लोगों का सपना होता है. जो लोग पूरी उम्र इस वर्दी में बिताते हैं, उनके लिए रिटायरमेंट के बाद भी इससे जुड़ाव कम नहीं होता. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस सेवा से वर्षों पहले रिटायर हो चुके एक बुजुर्ग ने करीब 35 साल बाद दोबारा अपनी पुलिस यूनिफॉर्म पहनी है.
View this post on Instagram
पोते ने पहनाई वर्दी, आंखों में दिखी खास चमक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @dada_dhanraj1933 नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है, जिस पर लिखा है- ’35 साल बाद बाबा ने अपनी वर्दी पहनी.’ वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पोता बड़े प्यार और सम्मान के साथ अपने दादा जी को उनकी पुरानी पुलिस की वर्दी पहनाने में मदद कर रहा है. वर्दी पहनते ही बुजुर्ग के चेहरे पर जो खुशी और आंखों में जो चमक नजर आती है, वह किसी को भी भावुक कर सकती है.
सहारे से खड़े हुए, पर सैल्यूट अब भी कड़क
आमतौर पर पुलिस सेवा से अधिकारी 60 वर्ष की उम्र में रिटायर होते हैं, ऐसे में रिटायरमेंट के 35 साल बाद बुजुर्ग की उम्र का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. वीडियो में साफ दिखता है कि अधिक उम्र होने के कारण वे बिना सहारे के खुद से उठकर खड़े नहीं हो पा रहे हैं. वर्दी पहनने से लेकर खड़े होने तक उनका पोता उन्हें संभालता है, लेकिन इसके बावजूद बुजुर्ग जिस सटीक और अनुशासित अंदाज में सैल्यूट करते हैं, वह बेहद काबिले-तारीफ है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने सलाम कर लुटाया प्यार
बुजुर्ग के जज्बे और उनके सैल्यूट करने के अंदाज ने ऑनलाइन लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. कमेंट सेक्शन में लोग लगातार भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. @akshay_birare नाम के एक यूजर ने लिखा कि इनका सैल्यूट आज की पीढ़ी के कई अधिकारियों से भी बेहतर है. वहीं अन्य यूजर्स ने भी तारीफ करते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका सैल्यूट बेहद कड़क है और यह बताता है कि अपने दौर में वे एक बेहतरीन पुलिस अफसर रहे होंगे.
यह भी पढ़ें-खाटू श्याम जन्मोत्सव के बीच बड़ा हादसा…! मंदिर के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे 4 सिलेंडर
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.






