देश

Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के लिए मसीहा बने ड्राइवर-कंडक्टर को हरियाणा रोडवेज ने किया सम्मानित, बताई पूरी घटना

Rishabh Pant Accident News:  क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जान बचाने वाले चालक (Driver) और संवाहक (Conductor) को हरियाणा राज्य परिवहन निगम (Haryana Roadways) ने शुक्रवार को सम्मानित किया है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि वहीं इस मामले में हरियाणा राज्य परिवहन निगम के चालक सुशील कुमार और संवाहक परमजीत को सम्मानित (Honored) किया गया है, जिन्होंने क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में उनकी लग्जरी कार में आग लगने के बाद उससे बाहर निकालने के बाद उनका जान बचाई.

हरियाणा रोड़वेज ने ड्राइवर और चालक को किया सम्मानित

सूत्रों कि ओर से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा रोड़वेज ने  ड्राइवर और चालक को सम्मानित किया है. हरियाणा राज्य परिवहन निगम के पानीपत डिपो (Panipat Depot) के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि पानीपत लौटने पर हमने उन्हें अपने कार्यालय में एक प्रशंसा पत्र और एक स्मृति चिह्न (Memento)  दे कर सम्मानित किया है. उन्होंने बताया कि सुशील कुमार ने कार को सड़क के डिवाइडर से टकराते हुए देखा था जिसके बाद वह अपने संवाहक के साथ रुके और मदद के लिए दौड़ गए. जांगड़ा ने यह भी कहा कि चालक और संवाहक दोनों ने एक मानवता की मिसाल पेश किया है.

उत्तराखंड सरकार भी करेंगी सम्मानित

वहीं अब उत्तराखंड सरकार ने भी ऐलान किया है कि वह भी दोनों लोगों को सम्मानित करेगी. सरकार ने कहा है कि दोनों ने मानवता के लिए एक सराहनीय काम किया है. उनका सम्मान जरूर होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Accident: खून से लथपथ ऋषभ पंत के लिए देवदूत बना हरियाणा रोडवेज का बस ड्राइवर, ऐसे बचाई जान

नींद की झपकी आने से डिवाइडर से टकराई थी कार

बता दें कि दुर्घटना उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) जिले में सुबह करीब 5.30 बजे हुई है. हरिद्वार पुलिस के सीनियर अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पंत को नींद की झपकी आ गई थी. जिसके चलते मर्सीडीज बेंज कार (Mercedes Benz Car)  डिवाइडर से टकरा गई और कार में आग पकड़ ली.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

49 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago