Bharat Express DD Free Dish

राजधानी में बैठकर उड़ाई दिल्ली की खिल्ली! AI Summit में क्या बोल गए ऋषि सुनक?

India AI Impact Summit 2026 में पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने दिल्ली ट्रैफिक पर मजाकिया टिप्पणी की. इस दौरान उन्होंने कहा कि AI बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन दिल्ली का जाम अभी नहीं सुलझा सकता…

Rishi Sunak on Delhi traffic: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिल्ली ट्रैफिक को लेकर मजाकिया तंज कसा, जिस पर मौजूद लोग खिलखिलाकर हंस पड़े. दरअसल समिट(India AI Impact Summit 2026) में चल रहे एक सेशन में देरी से पहुंचने पर माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि “माफ कीजिए, हमें कुछ मिनट की देरी हो गई, यह पूरी तरह मेरी गलती है. लेकिन जैसा कि हमने इस हफ्ते सुना है, एआई कई काम कर सकता है, लेकिन यह अभी दिल्ली के यातायात की समस्या का समाधान नहीं कर सकता.

‘दुनिया में कहीं नहीं वो बात भारत में’

ऋषि सुनक ने कहा कि इस हफ्ते जो देखने को मिला है, वह असाधारण है. न केवल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का, बल्कि इस तकनीक को विकसित करने और इस्तेमाल करने के लिए आप सभी की ऊर्जा का भी, जो दुनिया में कहीं और नहीं है. उन्होंने कहा कि स्टैनफोर्ड की रैंकिंग के अनुसार भारत अब विश्व में एआई महाशक्ति के रूप में शीर्ष स्थानों में से एक पर पहुंच गया है, जिस पर आप में से कई लोगों को गर्व होना चाहिए. हालांकि उन्होंने मजाक में कहा कि ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया गया है, लेकिन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड अभी भी आगे है, जो शायद अधिक महत्वपूर्ण है.

दिल्ली में समिट के चलते भयंकर जाम

समिट(India AI Impact Summit 2026) के दौरान दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही. दिल्ली पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी, लेकिन सेंट्रल दिल्ली में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. कई रूट्स पर जाम की वजह से लोग घंटों फंसे रहे. AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा कि हम इस एआई समिट में आने वाले अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को क्या दिखा रहे हैं? केंद्र सरकार को एआई समिट के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कुछ बेसिक जानकारी की जरूरत है जो AI से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है. सोशल मीडिया पर भी लोग जाम को लेकर पोस्ट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: AI कंटेंट पर अब लेबल अनिवार्य! नए IT नियम लागू, जानें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए क्या बदला?

समिट में भारत की AI ताकत पर जोर

ऋषि सुनक ने भारत की एआई क्षमता की जमकर तारीफ की और कहा कि भारत अब वैश्विक एआई महाशक्ति के रूप में उभर रहा है. उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा और महत्वाकांक्षा दुनिया में कहीं और नहीं दिखती. समिट में एआई के मानव-केंद्रित उपयोग पर जोर दिया जा रहा है. सुनक के तंज ने दिल्ली के ट्रैफिक जाम को फिर सुर्खियों में ला दिया है. लोग कह रहे हैं कि एआई से पहले दिल्ली का जाम ठीक करना जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read