देश

Virus: होली पर इन्फ्लुएंजा वायरस का खतरा, ऐसे रखें खास ध्यान, जाने क्या हैं लक्षण और बचने के उपाय

Holi Festival: देशभर में आज लोग गुलाल और रंग लगाकर एक दूसरों को होली का त्यौहार धूमधाम से मना रहे हैं. लेकिन होली के त्योहार पर देश में इन्फ्लुएंजा (H3N2) वायरस के मामलों में तेजी देखी गई है. हजारों की संख्या में इसके मामले सामने आ रहे हैं इनफ्लुएंजा के मरीज ज्यादातर उत्तर प्रदेश (UP) और कर्नाटक (karnataka ) जैसे राज्यों से सामने आए हैं.

इस वायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति को 3 से 5 दिनों तक बुखार रहता है साथ ही खांसी भी लगातार आती है जो करीब 1 सप्ताह तक रहती है. क्योंकि यह एक दूसरे से फैलता है इसीलिए होली के त्योहार पर इससे बचने की जरूरत होती है.

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए फेस मास्क लगाना जरुरी

इस वायरस के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने सोमवार को प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए फेस मास्क लगाना जरुरी कर दिया है. मंगलवार को कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों संग बैठक की. जिसमें इनफ्लुएंजा से निपटने को लेकर चर्चा की गई, इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है इससे जुड़ी हुई जल्द ही नई गाइडलाइन जारी की जाएंगी.

यह भी पढ़ें- Holi 2023: देशभर में होली का उत्साह, PM मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने दी शुभकामनाएं

इनफ्लुएंजा (H3N2) के क्या हैं लक्षण ?

इस वायरस में ज्यादातर लोगों को तेज बुखार आता है इसके अलावा नाक बहना, खांसी या नाक बंद हो जाना, गले में खराश सिर दर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं. आईसीएमआर के मुताबिक अस्पताल में भर्ती H3N2 वाले मरीजों में 90 से ज्यादा प्रतिशत लोगों को बुखार है, वहीं 86% लोगों को खांसी और 27% लोगों को सांस फूलने की बीमारी है. आईसीएमआर ने यह भी बताया कि “इस वायरस की वजह से 10% रोगियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है वहीं 7% लोगों को आईसीयू में देखभाल की जरूरत पड़ती है.“

बचने के क्या हैं उपाय ?

किसी भी वायरस से बचने के लिए साफ सफाई रखना बेहद जरूरी है. हमेशा हाथों को साबुन से धोएं और चेहरे पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें. इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. क्योंकि यह वायरस एक दूसरे से फैलता है तो इसीलिए खुद को छींक के समय अपने नाक और मुंह को ढक लेना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

7 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

9 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

15 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

22 minutes ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

22 minutes ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

36 minutes ago