Urdu Conclave 2026

ममता बनर्जी के हाथ से निकली TMC! 60 विधायकों ने बनाया अलग गुट, ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष

Mamata Banerjee TMC Crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां विधानसभा स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है. इससे पहले ममता बनर्जी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को इस पद के लिए चुना था, लेकिन दावा किया गया कि 80 में से 60 विधायकों ने उनका समर्थन नहीं किया. 

Mamata Banerjee TMC Crisis

Mamata Banerjee & Ritabrata Banerjee

Mamata Banerjee TMC Crisis: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की संयोजक ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर रवीन्द्र नाथ बोस ने ऋतब्रत बनर्जी (Ritabrata Banerjee) को नया नेता प्रतिपक्ष (LoP) मान्यता दे दी है. इसके बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

80 में से 60 ने किया बगावत

इससे पहले ममता बनर्जी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था. हालांकि उनके विपक्ष के नेता घोषित होते ही पार्टी में बगावत के सुर बढ़ने लगे. पार्टी के 80 विधायकों में से 60 ने उनकों नेताप्रतिपक्ष नहीं माना, जिसेके बाद ऋतब्रत बनर्जी के समर्थकों ने स्पीकर से मुलाकत कर 60 विधानयकों का समर्थन पत्र सौंपा. TMC में चल रही बगावत के बीच असली और नकली का खेल भी शुरु हो गया है. हालांकि स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को नेताप्रतिपक्ष घोषित कर दिया है.

इसी के साथ टीएमसी ने चार उप नेता प्रतिपक्ष भी बनाया है. इसमें जावेद अहमद खान, शबीना यास्मीन, शीलू साह, और संदीपन साह का नाम शामिल है. साथ ही अकीरजम्मा सदन में पार्टी के चीफ व्हिप की भमिका निभाएंगे.

ऋतब्रत बनर्जी को ममता ने किया था निलंबित

बाता दें कि TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगला चुनाव नीतजों के बाद ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन शाह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित किया था. जिसके बाद ऋतब्रत बनर्जी ने ममता के खिलाफ बगावती रूप अपना लिया.

‘ममता बनर्जी हमारी नेता है- ऋतब्रत बनर्जी

नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद से ऋतब्रत बनर्जी के बदले सुर एक और बार नजर आए. जब उन्होंने ममता बनर्जी जिनके खिलाफ बगावत की उनकों ही अपना नेता बता दिया. इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि उनके साथ 60 विधायक भी है. हालांकि, ऋतब्रत बनर्जी ने ममता के खिलाफ साफ विराध से पूरी तर इनकार करते दिखे और उन्होंने ममता से अपील भी की कि उनका मार्गदर्शन हमेसा बना रहें.


ये भी पढ़ें: कौन हैं वे तीन लोग जिन्होंने उजाड़ा खान सर का ‘आशियाना’? कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार


ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि, “हमारी नेता ममता बनर्जी हैं और हम TMC से हैं. समाज में यह बात मजाक का विषय बन गई है कि TMC को यह नहीं पता कि विपक्ष का नेता कैसे चुना जाता है; इसीलिए हम पार्टी को बचाने के लिए आगे आए हैं. हम अपनी नेता ममता बनर्जी से अपील करते हैं कि वे इसके लिए अपनी सहमति दें. ऋतब्रत ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम बिलों का विरोध करेंगे, लेकिन कभी भी सदन से बाहर नहीं जाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read