Bharat Express DD Free Dish

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से हमला, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

प्रयागराज जा रहे आशुतोष ब्रह्मचारी (Ashutosh Brahmachari) पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ. धारदार हथियार से किए गए हमले में वे घायल हो गए.

प्रयागराज जा रहे आशुतोष ब्रह्मचारी (Ashutosh Brahmachari) पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ. यह घटना फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू स्टेशन के बीच हुई. बताया जा रहा है कि जब वे टॉयलेट जाने के लिए उठे तभी एक शख्स ने धारदार हथियार से उन पर वार कर दिया.

टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

हमले के दौरान आशुतोष महाराज लहूलुहान हो गए. उन्होंने तुरंत ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई. हमलावर ने कई बार वार करने की कोशिश की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

पहले से घोषित इनाम का आरोप

आशुतोष ब्रह्मचारी (Ashutosh Brahmachari) ने दावा किया कि उनकी नाक काटने के लिए 21 लाख रुपये का इनाम पहले ही घोषित किया गया था. उनका कहना है कि उसी घोषणा के तहत यह हमला कराया गया. उन्होंने (Ashutosh Brahmachari) आरोप लगाया कि यह पूरी साजिश पहले से रची गई थी और इसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तथा उनके सहयोगियों की भूमिका हो सकती है.

मामले की जांच जारी

हमले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. इसके बाद आशुतोष ब्रह्मचारी (Ashutosh Brahmachari) को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनकी चोटों की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा विवाद?

गौरतलब है कि आशुतोष ब्रह्मचारी (Ashutosh Brahmachari) ने हाल ही में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उन्होंने कोर्ट में केस दर्ज कराया था और दावा किया था कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से युवा बटुकों को आश्रमों में लाकर उनके साथ गलत व्यवहार किया गया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए थे गंभीर आरोप

प्रयागराज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष महाराज (Ashutosh Brahmachari) ने संत पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि गंगा मां को गंदा कहने वाले लोग गंगा में स्नान नहीं कर सकते. इस दौरान उन्होंने कई लोगों के नाम भी लिए और उन्हें आरोपी बताया.

कोर्ट में चल रहे मामले

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े दो अहम मामलों की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में होनी है. 12 मार्च को श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद केस की सुनवाई है, वहीं यौन शोषण मामले में भी हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करना है. इन्हीं मामलों की पैरवी के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज जा रहे थे, तभी ट्रेन के एच वन कोच में उन पर हमला हुआ.

ये भी पढ़ें-‘सुरक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही सशक्त समाज की नींव’, महिला दिवस पर CM योगी का संदेश

इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और संत समाज के भीतर चल रहे विवादों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर अकेला था या उसके पीछे कोई संगठित साजिश है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read