Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बड़े लोगों की बजाए बेटियों के नाम पर होंगी मध्य प्रदेश की सड़कें- CM शिवराज

बड़े लोगों की बजाए बेटियों के नाम पर होंगी मध्य प्रदेश की सड़कें- CM शिवराज

बेटियों के नाम पर होंगी मध्य प्रदेश की सड़कें- CM शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूबे में महिला अधिकार और सम्मान के क्षेत्र में अनूठा कदम उठाया है. उन्होंने सड़कों के नाम बेटियों पर रखने की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि प्रदेश के सभी जिलों में ‘लाडली लक्ष्मी पथ’ तैयार किए जाएंगे. इसकी शुरुआत भी हो चुकी है. इसके लिए मध्य प्रदेश की सरकार ने भोपाल के भारत माता चौराहे से पॉलिटेक्निक वाले रास्ते को चुना है. इस मार्ग का सबसे पहले ‘लाडली लक्ष्मी पथ’ के तौर पर लोकार्पण किया गया.

इस मौंके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “बड़े लोगों के नाम पर सड़क का नाम रखने की परंपरा पुरानी है. देश दुनिया में आज पहली बार बेटियों के नाम पर किसी मार्ग का नामकरण किया जा रहा है. भोपाल में भारत माता चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक का मार्ग जो अभी स्मार्ट सिटी सड़क से जाना जाता है, अब “लाड़ली लक्ष्मी पथ” के रूप में जाना जाएगा.” मुख्यमंत्री चौहान भारत माता चौराहे पर “लाड़ली लक्ष्मी पथ” लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों के सम्मान से बड़ा कोई दूसरा सम्मान नहीं है. हमने तय किया है कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में “लाड़ली लक्ष्मी पथ” विकसित किए जाएंगे। इन पथ के दोनों ओर बालिकाओं और महिलाओं के कल्याण एवं उन्नति के लिए संचालित योजनाओं, महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारियाँ प्रदर्शित की जाएंगी.

इससे माँ-बहन, बेटियाँ और समाज जागरूक होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का क्रियान्वयन मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम रहा है. बेटियाँ सक्षम हों, प्रसन्न रहें और अपने जीवन में उपलब्धियाँ अर्जित करें, यही मेरी कामना है.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में शामिल लाड़ली लक्ष्मियों का पुष्प-वर्षा कर अभिवादन किया और उन्हें आशीर्वाद दिया. मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ लाड़ली लक्ष्मियों ने सेल्फी भी ली. शहडोल से आई लाड़ली लक्ष्मी अवनि श्रीवास्तव ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिली है. अवनि वर्तमान में बीसीए का कोर्स कर रही हैं. अवनि ने लाड़ली लक्ष्मियों के पोषण, शिक्षण और केरियर का ध्यान रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital