Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी ने 1 लाख युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, चुनाव से पहले आखिरी रोजगार मेले को किया संबोधित

Rojgar Mela 2024: पीएम मोदी ने आज 12वें रोजगार मेले को वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 1 युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा.

पीएम मोदी

Rojgar Mela 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के अपाॅइंटमेंट लेटर सौंपे. जिन युवाओं को अपाॅइंटमेंट लेटर सौंपे गए हैं उनकी केंद्र के विभागों में नियुक्तियां होनी है. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी युवाओं को वर्चुअली संबोधित भी किया. बता दें कि केंद्र सरकार का 12वां और आखिरी मेला था.

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि आ एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. आप सभी को बधाई देता हूं. आज का हर युवा जानता है कि अगर वह कड़ी मेहनत करे तो कहीं पर भी जगह बना सकता है. 2014 से हम युवाओं को भाररत सरकार से जोड़ने और भागीदार बनाने के लिए काम कर रहे हैं. हमनें पिछली सरकार की तुलना में डेढ़ प्रतिशत अधिक नौकरियां दी हैं. पीएम ने कहा कि पहले के समय में नौकरी के लिए विज्ञापन जारी होने से लेकर नियुक्ति देने में लंबा समय लग जाता था. इस दौरान देरी का फायदा उठाकर रिश्वत का खेल भी होता था. हमने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया है.

10 लाख नौकरियां देने का था लक्ष्य

बता दें कि रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 से हुई थी. तब पीएम मोदी ने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा था. रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थियों को राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, परमाणु उर्जा विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय, जनजातीय मंत्रालय में सेवाएं देनी होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest