Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी 12 जुलाई को 51 हजार से अधिक युवाओं को सैौंपेंगे नियुक्ति पत्र, देश भर में लगेगा रोजगार मेला

पीएमओ के मुताबिक, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव-नियुक्त कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे. यह 16वां ‘रोजगार मेला’ देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को युवाओं को बड़ा तोहफा देंगे. 12 जुलाई को ‘रोजगार मेला’ का आयोजन होने वाला है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे. इस दौरान अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त किए गए 51 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई.

PM Modi नव-नियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करेंगे

पीएमओ के मुताबिक, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव-नियुक्त कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे. यह 16वां ‘रोजगार मेला’ देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जबकि नियुक्तियां केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में की जा रही हैं. चयनित नए उम्मीदवार पूरे देश से आए हैं और वो जिन विभागों में शामिल होंगे, उनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय समेत कई अन्य मंत्रालय और विभाग शामिल हैं.

2022 मे शुरू हुआ था रोजगार मेला

‘रोजगार मेला’ पीएम मोदी की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. ‘रोजगार मेला’ प्रधानमंत्री मोदी की ओर से 22 अक्टूबर 2022 को मिशन मोड में शुरू किया गया था.

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के मुताबिक, यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सार्थक मौके दे रही है. ‘रोजगार मेला’ की पहल ने अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के साथ-साथ सरकारी संगठनों को मिशन मोड में अपनी रिक्तियों को भरने में सक्षम बनाया. विभागों और संगठनों को स्कूलों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, पुलिस स्टेशनों और कर कार्यालयों आदि में उच्च गुणवत्ता वाली नागरिक सेवाएं प्रदान करने में मदद मिली. इससे हमारे रक्षा और सुरक्षा संगठनों को भी लाभ हुआ.

यह भी पढ़ें- RSS प्रमुख बोले- 75 की उम्र के बाद दूसरों को मौका मिले, शॉल ओढ़ाने का मतलब किनारे हो जाएं

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश भर में आयोजित ‘रोजगार मेलों’ के माध्यम से 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र पहले ही वितरित किए जा चुके हैं. इससे माना जा सकता है कि यह कार्यक्रम युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest