Bharat Express DD Free Dish

कैसे रुकेगा लव जिहाद? मोहन भागवत ने बताया RSS का अचूक फॉर्मूला?

Mohan Bhagwat on Love Jihad: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लव जिहाद को रोकने के लिए ‘परिवार में संवाद’ और ‘संस्कार’ को जरूरी बताया. उन्होंने इसे रोकने के लिए RSS का अचूक फॉर्मूला बताया है.

RSS Mohan Bhagwat statement on Love Jihad prevention By Family values

Mohan Bhagwat on Love Jihad: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर एक नई और अहम दिशा दिखाई है. संघ प्रमुख ने इस समस्या के समाधान के लिए किसी बाहरी तंत्र से ज्यादा ‘घरेलू मोर्चे’ को मजबूत करने पर जोर दिया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने की शुरुआत ‘घर’ से ही होनी चाहिए. उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लव जिहाद को रोकने के लिए अचूक फॉर्मूला बताया है.

मोहन भागवत ने समाज की नब्ज टटोलते हुए कहा कि आज परिवारों के भीतर आपसी बातचीत और संवाद की भारी कमी आ गई है. उन्होंने इसे लव जिहाद का एक मुख्य कारण माना. भागवत ने कहा-

लव जिहाद परिवारों में संवाद की कमी का परिणाम है. उन्होंने अभिभावकों को नसीहत दी कि वे अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों के साथ खुला संवाद रखें. जब परिवार में अपनी बात कहने की आजादी और अपनापन होगा, तो बच्चे बाहरी छल-कपट का शिकार नहीं बनेंगे.

लव जिहाद के लिए मोहन भागवत का मंत्र (Mohan Bhagwat on Love Jihad and Family values)

संघ प्रमुख ने मोहन भागवत ने लव जिहाद को रोकने के लिए फॉर्मूला देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को, खास तौर पर बेटियों को, अपनी संस्कृति और संस्कारों से अवगत कराना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर बच्चों की नींव मजबूत होगी और उन्हें अपने धर्म व परंपराओं का ज्ञान होगा, तो वे किसी के बहकावे में नहीं आएंगे. लव जिहाद रोकने के प्रयास घर की दहलीज से ही शुरू होने चाहिए.

अपराधियों का हो प्रभावी निराकरण (Love Jihad prevention)

एक तरफ उन्होंने परिवारों को जागरूक रहने की सलाह दी, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इस तरह के कृत्यों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्ती की भी वकालत की. मोहन भागवत ने कहा कि समाज में ऐसे अपराध करने वाले तत्वों का ‘प्रभावी निराकरण’ बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें: क्या है भारत का डोनाल्ड ट्रंप को संदेश? वेनेजुएला के हालातों पर MEA की पहली प्रतिक्रिया

समाज को करना होगा अपना काम

कुल मिलाकर, मोहन भागवत ने लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई में ‘परिवार’ को सबसे बड़ा हथियार बताया है. उनका संदेश साफ है. कानून अपना काम करेगा, लेकिन समाज को अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए संस्कारों और संवाद का कवच तैयार करना होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read