देश

Umesh Pal Murder Case: पुलिस की पकड़ में आया सदाकत खान, मुस्लिम हॉस्टल में रहकर रची थी हत्या की साजिश, कमरे से आपत्तिजनक चीजें बरामद

Umesh Pal murder case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने इस मामले में LLB के एक छात्र सदाकत खान (Sadakat Khan) को गिरफ्तार किया है. यह शख्स इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुस्लिम हॉस्टल में रहता था. इस पर उमेश हत्याकांड में षड्यंत्र रचने का आरोप लगा है. खबरों के मुताबिक, उमेश पाल की हत्या की साजिश भी मुस्लिम हॉस्टल के कमरे में ही रची गई थी.

पुलिस के मुताबिक, इसी हॉस्टल में विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की साजिश रची गई थी. बता दें कि पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है और ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

अवैध रूप से मुस्लिम हॉस्टल में रह रहा था सदाकत

यह भी बताया जा रहा कि सदाकत खान अवैध रूप से इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुस्लिम हॉस्टल में रह रहा था, पुलिस को उसके कमरे से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं. इसके अलावा पुलिस को मुस्लिम हॉस्टल के कमरे में साजिश की घटना रचने और साजिशकर्ताओं के बारे में भी अहम सुराग मिले हैं. आरोपी सदाकत खान ने हॉस्टल कमरे के सर्च के बाद एसटीएफ के कब्जे से भागने की कोशिश की थी लेकिन वह भागने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर गिर गया, जिसके चलते उसे गंभीर चोटे आईं और उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सदाकत खान मूल रूप से गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें-    Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी अखिलेश यादव के साथ आया नजर, सपा ने दिया ये जवाब, जानिए क्या है कनेक्शन ?

‘FIR में सदाकत खान नामजद नहीं’

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के मुताबिक अब तक की कार्रवाई में एक आरोपी सदाकत खान ही गिरफ्तार हुआ है. हालांकि एफआईआर में सदाकत खान नामजद नहीं है. सदाकत खान के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पुलिस पता लगा रही है. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक एफआईआर (FIR) में नामजद आरोपियों के ऊपर इनाम घोषित किया गया है. उनके मुताबिक 10 टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.

नेहरू पार्क में एक आरोपी मुठभेड़ में मारा गया था

इससे पहले एसटीएफ और एसओजी प्रयागराज टीम के साथ थाना धूमनगंज पुलिस में आज ही नेहरू पार्क में एक आरोपी अरबाज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. अरबाज पर 50 हजार का इनाम घोषित था. 24 वर्षीय अरबाज पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर का रहने वाला था. उमेश पाल पर हुए जानलेवा हमले में हथियार के साथ उसकी भूमिका थी और यू टर्न कर क्रेटा कार चलाने की थी, अरबाज के पिता आफाक अतीक अहमद के ड्राइवर हुआ करते थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

10 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago