देश

Punjab: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पंजाब में हड़कंप! मान सरकार ने वापस लिया नई शराब नीति का ऑनलाइन फॉर्म

Punjab New Liquor Policy: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. वहीं इसका असर अब पंजाब तक दिख रहा है. शराब नीति मामले में सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पंजाब की आप सरकार ने आनन-फानन में अपनी शराब नीति (Liquor Policy) का ऑनलाइन फॉर्म वापस ले लिया है. पंजाब की नीति भी दिल्ली की आबकारी नीति की तर्ज पर तैयार हुई थी. यहां तक की वीनीकरण के लिए पहले ऑनलाइन फार्म जारी कर दिया गया था. लेकिन अब इसको मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार के एक दिन बाद ही रद्द कर दिया गया है.

पंजाब सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के इस फैसले बाद से ही विपक्ष उन पर हमलावर था. पंजाब की वर्तमान नीति को विपक्ष की तरफ से भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था. भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पर स्थानीय व्यापारियों को बाहर करने और दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के कहने पर बाहरी लोगों का एकाधिकार बनाने का आरोप लगाया था. पंजाब की आप सरकार ने विवादास्पद आबकारी नीति के नवीनीकरण के लिए सोमवार को पहले ऑनलाइन फॉर्म जारी किया था. दिल्ली की तर्ज पर तैयार किए गए इस नवीनीकरण नीति को वापस हटा दिया गया.

‘आबकारी नीति घोटाले की जांच को पंजाब तक बढ़ाया जाए’

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) ने मांग की है कि “दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की सीबीआई जांच को पंजाब तक बढ़ाया जाए. उन्होंने दावा किया कि शराब नीति में भ्रष्टाचार की कहानी मनीष सिसोदिया ने ही लिखी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे सरकारी खजाने को सैकड़ों करोड़ का नुकसान हुआ है.”

यह भी पढ़ें-   Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी अखिलेश यादव के साथ आया नजर, सपा ने दिया ये जवाब, जानिए क्या है कनेक्शन ?

सरकारी पोर्टल पर दिखाई दिया था फॉर्म

पंजाब के सरकारी पोर्टल excise.punjab.gov.in पर उलटफेर हुआ, जहां रिन्यूअल फॉर्म का एक सेट सोमवार को हटाए जाने से पहले कुछ देर के लिए दिखाई दे रहा था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि सेट को गलती से अपलोड किया गया था और बाद में हटा लिया गया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

2 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

16 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

32 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

1 hour ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

2 hours ago