Urdu Conclave 2026

‘हमें तिब्बत जाने दो’, सद्गुरु की चीन से भावुक अपील, कैलाश यात्रा से लौट रहे 80 श्रद्धालु लापता

Nepal Flash Flood: नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई बाढ़ में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ग्रुप के 80 श्रद्धालु लापता हो गए हैं. सद्गुरु ने चीन से ग्यारोंग शहर जाने की अनुमति मांगी है.

Sadhguru's emotional appeal to China

सद्गुरु की चीन से भावुक अपील

Nepal Flash Flood: आध्यात्मिक गुरु सद्‌गुरु जग्गी वासुदेव ने चीन के अधिकारियों से अपील की है कि उन्हें और उनकी टीम को तिब्बत के ग्यारोंग शहर जाने की अनुमति दी जाए. दरअसल, नेपाल सीमा से लगे इस इलाके में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद उनके ग्रुप के 80 श्रद्धालु लापता हो गए हैं. ये सभी कैलाश यात्रा से लौट रहे थे और इमिग्रेशन सेंटर में रुके थे तभी पानी का तेज बहाव इमारत में घुस गया.

सद्‌गुरु का अधिकरियों से भावुक अपील

सद्‌गुरु ने अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि वे और लापता लोगों के परिवार ग्यारोंग जाकर तलाशी अभियान में मदद करना चाहते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मौजूदगी से रेस्क्यू टीम के काम में कोई बाधा नहीं आएगी. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो भी साझा किया जिसमें वे लापता श्रद्धालुओं की सूची पढ़ते हुए भावुक हो गए.

लापता श्रद्धालुओं की संख्या

सद्‌गुरु ने बताया कि लापता लोगों में 22 अमेरिका से, 12 कनाडा से, 11 ऑस्ट्रेलिया से, 9 ब्रिटेन से और 4 जर्मनी से हैं. कुल मिलाकर 80 लोग लापता हैं जिनमें 34 पुरुष और बाकी महिलाएं शामिल हैं. इस ग्रुप में तीन वालंटियर और एक डॉक्टर भी मौजूद थे.

हेलीकॉप्टर और सड़क से बचाव अभियान

नेपाल पुलिस ने बताया कि अब तक 50 विदेशी नागरिकों समेत 796 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया है. वहीं, इतने ही लोगों को सड़क मार्ग से बाहर लाया गया है. हालांकि विदेशी नागरिकों की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें-नेपाल में कुदरत का कहर… 392 मौतें, लगभग 1500 लोग लापता, राहत बचाव कार्य जारी

बाढ़ का कारण क्या है?

यह बाढ़ नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने और हिमस्खलन की वजह से आई. पानी और मलबे के तेज बहाव ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी. नेपाल में इस हादसे में अब तक 392 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1500 लोग लापता हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read