Assam Flood: नॉर्थ-ईस्ट के असम राज्य में इस वक्त मानसून ने भारी तबाही मचाई हुई है. कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हजारों लोग प्रभावित हैं और राहत-बचाव का काम लगातार जारी है. इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी मदद के लिए आगे आए हैं.
सलमान खान की पहल
सलमान खान ने असम में मौजूद अपने फैन क्लब के साथ मिलकर राहत पहुंचाने का काम शुरू किया है. उनके एनजीओ बीइंग ह्यूमन के जरिए यह मदद भेजी जा रही है. शुरुआत रेडी-टू-ईट फूड पैकेट्स से हुई है, जिनमें बिस्कुट, गुड़, मुरमुरे और ब्रेड जैसी चीजें शामिल हैं.
जरूरी सामान भी पहुंचाया जाएगा
खाने के अलावा पीड़ितों को दवाइयां, साफ पानी, सैनिटरी पैड और मच्छर भगाने वाली दवाएं भी दी जाएंगी. आने वाले दिनों में राशन किट बांटने की योजना है. साथ ही उनकी टीम स्कूलों और अस्पतालों जैसी सुविधाओं को दोबारा खड़ा करने में भी मदद करेगी.
पहले भी दिखा एक्टिव रोल
सलमान खान इससे पहले भी कई बार आपदाओं में मदद कर चुके हैं. पिछले साल पंजाब में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने रेस्क्यू बोट भेजकर लोगों को सुरक्षित निकाला था. इसके अलावा उन्होंने गांवों को गोद लेकर पुनर्वास की योजना बनाई थी. कोविड-19 महामारी में भी उन्होंने राशन, अनाज और आर्थिक मदद दी थी.
बीइंग ह्यूमन का योगदान
सलमान खान का एनजीओ बीइंग ह्यूमन अब तक करोड़ों लोगों की मदद कर चुका है. चाहे प्राकृतिक आपदा हो या सामाजिक संकट, सलमान हमेशा सक्रिय रहे हैं.
ये भी पढ़ें-क्या टूटने वाली है रैपर बादशाह की दूसरी शादी? ईशा रिखी के क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान
वर्क फ्रंट पर सलमान
फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की दो बड़ी फिल्में आने वाली हैं. पहली है मातृभूमि जिसे इसी साल रिलीज करने की योजना है, हालांकि रिलीज डेट तय नहीं हुई है. दूसरी है एक अनटाइटल्ड एक्शन-थ्रिलर, जिसे तेलुगू डायरेक्टर वामसी पैद्दिपल्ली बना रहे हैं. यह फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



