Bharat Express DD Free Dish

हंसी की महफिल में Surendra Sharma को सलाम, दिल्ली में ‘शर्मा जी 80 पार’ का आयोजन

राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार को एक खास-मजेदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस कार्यक्रम का नाम था “शर्मा जी 80 पार”.

राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार को एक खास-मजेदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस कार्यक्रम का नाम था “शर्मा जी 80 पार”. यह कार्यक्रम प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा (Surendra Sharma) के 80वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया था, जहां उनके व्यंग्य लेखों पर हास्‍य-चर्चा हुई. इस दौरान लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए.

आयोजित कार्यक्रम में बड़ी हस्तियां हुई शामिल

सुरेंद्र शर्मा (Surendra Sharma) उन हास्य कवियों में से हैं, जिनकी बातें सुनकर हर कोई हंस पड़ता है, और सोच में भी पड़ जाता है. दिल्‍ली में उनके जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. जिनमें साहित्यकार विश्वनाथ त्रिपाठी, मशहूर कवि डॉ. अशोक चक्रधर, पद्मश्री शीला झुनझुनवाला, कवि विनय विश्वास और वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी जैसे नाम शामिल रहे. सभी ने सुरेंद्र शर्मा की लेखनी को सराहा और उनके अंदाज़ को जमकर तारीफ दी.

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

इस मौके पर एक खास सम्मान भी दिया गया. डॉ. अशोक चक्रधर को सामाजिक संस्था विप्र फाउंडेशन की ओर से ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ (Lifetime Achievement Award) दिया गया. कार्यक्रम के आखिरी में केक काटा गया और माहौल एकदम जश्न जैसा हो गया.

इसे भी  पढ़ें- नासा-इसरो के ‘निसार’ ने भरी उड़ान, 20 दिन में होगी धरती की स्कैनिंग

कार्यक्रम में क्या कहा गया?

कार्यक्रम में कहा गया कि हास्य रस एक ऐसा रस है जिससे कोई भी बच नहीं सकता और सुरेंद्र शर्मा जैसे कवि सालों से इसे ज़िंदा रखे हुए हैं. इस दौरान एक मज़ेदार लाइन भी सुनने को मिली, ‘जो हंसे उसका घर बसे और जिसका घर बसे, उससे पूछो दोबारा कब हंसे.’

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read