शिवपाल सिंह यादव (फोटो फाइल)
शिवांग तिमोरी
UP Politics: बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल लगातार भाजपा सरकार को घेर रही है और जातीय जनगणना कराने की मांग कर रही है. इसी के साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में इसको मुद्दा बनाकर जनता के बीच भी जा रही है और दावा किया जा रहा है कि अगर विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A. Alliance) की सरकार बनती है तो जातीय जनगणना कराई जाएगी. यह दावा सपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने किया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह जातीय जनगणना कराएंगे. इसी के साथ भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए एक-दूसरे को लड़ाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है.
बता दें कि जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर देश भर में ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ ही कई अन्य राजनीतिक दल भी इसका समर्थन कर रहे हैं और लगातार बिहार की तर्ज पर यूपी में भी जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं. इसी बीच सोमवार को कन्नौज में एक कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव ने जीताय जनगणना पर पूछे गए सवाल को लेकर पत्रकारों से कहा कि वह इसका पूरा समर्थन करते हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि अगर यूपी में सपा की सरकार बनती है तो जिस तरह से बिहार में जातीय सर्वे हुआ उसी तरह यूपी में भी जातीय गणना कराई जाएगी.
शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जातीय जनगणना पर बात की और कहा कि, “समाजवादी पार्टी तो हमेशा चाहती है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए, जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक सभी वर्ग के लोगों को ठीक से आरक्षण नहीं मिल सकता है.” इसी के साथ शिवपाल ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि, “इसलिए बीजेपी इससे भाग रही है. जैसे ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, वैसे ही जातीय गणना कराई जाएगी.”
ये भी पढ़ें- UP News: दशहरा-दीपावली पर प्रदेश को मिलेगी निर्बाध बिजली, योगी सरकार ने दिया आदेश
कन्नौज के साथ ही शिवपाल ने इटावा जनपद के पिलखर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की और यहां पर भी पत्रकारों से बात करते हुए जातिगत जनगणना की बात दोहराई इसी के साथ अलीगढ़ में हुए रामबारात में बबाल को लेकर कहा कि, भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मामले में फेल हो चुकी है. इसी के साथ मध्य प्रदेश के चुनाव में सपा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये जाने के सवाल पर कहा कि, अभी इस पर बातचीत होगी. दोनों नेता बातचीत करेंगे. समाजवादी पार्टी का प्रयास है कि इंडिया गठबंधन चले भाजपा पार्टी को हटाए. इसी के साथ उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के भारत-पाकिस्तान बंटवारे वाले बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि, यह उनका निजी बयान है समाजवादी पार्टी का नहीं. इसी के साथ देवरिया हत्याकांड मामले में कहा कि, देवरिया में घटना दोनों परिवारों में हुई है. पहले देखना चाहिए कि पहले किसकी गलती है. भाजपा पार्टी को दोनों परिवारों के प्रति संवेदना देनी चाहिए. इस मौके पर पत्रकारों ने कांग्रेस ने यूपी में 30 सीट की मांग की है, का सवाल किया तो शिवपाल ने कहा कि, इसकी चिंता मत करो. इसको राष्ट्रीय नेता कर लेंगे. आपको ज्यादा चिंता है. जबकि चिंता राष्ट्रीय नेता को होनी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…