देश

Amrit Kalash Yatra: सुल्तानपुर से ‘मेरी माटी मेरा देश’ के नारों के साथ दिल्ली रवाना हुए हजारों श्रद्धालु, 36 किलो वजनी कलश की अलबेली यात्रा

आशुतोष मिश्र

Sultanpur: उत्‍तर प्रदेश के सुल्तानपुर से दिल्ली के लिए हजारों श्रद्धालुओं की कलश यात्रा निकली है. इस कलश यात्रा में श्रद्धालु 5 फीट ऊंचा और 36 किलो वजनी कलश लेकर चल रहे हैं. कलश पर ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अंकित है और उसे गेंदा के फूला से सजाया गया है.

संवाददाता ने बताया कि सुल्तानपुर में बल्दीराय तहसील से दिल्‍ली रवाना हुई लगभग 70 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में हजारों लोग राष्ट्रीय एकता और नवनिर्माण का संकल्प लेकर शामिल हुए हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह और एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह ने इस कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एडीएम प्रशांत सिंह व एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने कलश यात्रा का पुष्पों की बारिश कर स्वागत किया.

पहले कभी नहीं देखा गया इतना बड़ा कलश

ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने इस यात्रा को लेकर कहा कि ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार की शाम को यूपी के सुल्तानपुर से 70 किमी लंबी कलश यात्रा निकाली गई, जो बल्दीराय तहसील की 65 ग्राम सभाओं से होते हुए देर शाम जिला मुख्यालय पर पहुंची. उन्होंने दावा किया कि यूपी में हमारे यहां से इतना बड़ा कलश पहले कभी नहीं निकला. इस कलश में सभी स्थानों की माटी जमा कर डाली गई है. कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति की झलकियां भी देखने को मिली. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे.

ये भी पढ़ें- UP Politics: लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव इस सीट से ठोकेंगे ताल, बोले चाचा शिवपाल- ‘हम करेंगे प्रचार’, सभी सीटों पर उतरेगी सपा?

 

हमारा भारत देश एक, एकता ही हमारी पहचान

भाजपा जिला अध्यक्ष डा. आरए वर्मा ने कहा- आज यह यात्रा निकालकर हम संदेश देना चाहते हैं कि हमारे ग्राम की मिट्टी, हमारे घर परिवार की मिट्टी राष्ट्रीयता के बारे में सबसे बड़ा संदेश है. हमारा भारत देश एक है. हम लोग यही संदेश देना चाहते हैं की एकता में बहुत बल है. उन्होंने कहा कि, आज हम बल्दीराय से निकल करके जो जा रहे हैं इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हैं.

भारत की राष्ट्रीयता और एकता कायम रहे

जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा, आज हमारे वीर शहीदों को नमन किया जा रहा है. मेरी माटी मेरा देश के कलश को लेकर 28 और 29 तारीख तक दिल्ली पहुंचेंगे. इसी के साथ उन्होंने बताया कि, इस कलश यात्रा का सबसे बड़ा संदेश राष्ट्र की एकता को लेकर दिया जा रहा है. इस कलश यात्रा को निकालने का संदेश यह है कि हम सभी शहीद वीर जवानों को नमन करें. धरती पुत्रों को नमन करें और भारत की राष्ट्रीयता और एकता एवं भाईचारा बना रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

24 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

47 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

59 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago