Bharat Express DD Free Dish

Samir Modi Arrested: भगोड़े ललित मोदी का भाई समीर मोदी गिरफ्तार, रेप केस में हुई कार्रवाई

Lalit Modi Brother Samir Modi Arrested: भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है. विदेश से लौटते ही एयरपोर्ट पर हिरासत, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा. जानें पूरी खबर…

Lalit Modi Brother Samir Modi Arrested

Lalit Modi Brother Samir Modi Arrested: भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कर लिया है. समीर मोदी को गुरुवार को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया. समीर मोदी विदेश से दिल्ली वापस लौटे थे, जहां एयरपोर्ट पर ही उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

समीर मोदी पर आरोप है कि उन्होंने कई साल पहले एक महिला के साथ बलात्कार किया था. यह मामला काफी पुराना है, लेकिन लंबे समय तक चल रही जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद आज पुलिस ने समीर मोदी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार समीर मोदी पर लगे आरोप गंभीर हैं और उनका जुर्म साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी.

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में की गई पूछताछ

समीर मोदी के विदेश से वापस लौटते ही पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रखी थी. जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया. इसके बाद समीर मोदी को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने ले जाकर पूछताछ की गई.

पुलिस ने समीर मोदी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने समीर मोदी को पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है ताकि पुलिस उनसे मामले को लेकर गहराई से पूछताछ कर सके और सबूत इकट्ठे किए जा सकें. पुलिस का कहना है कि कस्टडी में पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

गिरफ्तारी से मचा राजनीतिक और मीडिया में हलचल

समीर मोदी की गिरफ्तारी ने मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा छेड़ दी है. वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले में पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से जांच कर रहे हैं और दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे.

पुलिस अब समीर मोदी के खिलाफ सबूत जुटाने और मामले की तह तक जाने के लिए काम कर रही है. कोर्ट में भी आगे की सुनवाई जल्द होगी, जहां सभी पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी.

ये भी पढ़ें: आखिरकार ठंडे पड़ेंगे ट्रंप! अब भारत पर लगा टैरिफ पर आया बड़ा फैसला, सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने खोली पोल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read