देश

लालू प्रसाद के इस बयान ने बिहार की सियासत में मचाया हंगामा, सम्राट चौधरी बोले- उनके अत्याचार से ही राजनीति में आया हूं

लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि धरती पर अत्याचार बढ़ गया है और इसे खत्म करना होगा. उनके इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को प्रतिक्रिया दी.

सम्राट चौधरी ने किया पलटवार

सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान लालू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार पुलिस की एसटीएफ रोज कार्रवाई कर रही है. क्योंकि अपराधी को संरक्षण देने वाले लोग, अपराध की बात करते हैं, किस मुंह से कर रहे हैं? लालू प्रसाद यादव का मतलब ही गुंडागर्दी, अपराधीकरण और दूसरे का क्रेडिट लेना है. उनका परिवार कभी यह नहीं कहता है कि हमने 15 वर्षों में क्या किया? यह कहता है कि नीतीश कुमार ने 15 साल में क्या किया? इसलिए जिन लोगों ने कभी बिहार के लिए काम ही नहीं किया हो, उस पर क्या बात करनी?

“लालू के अत्याचार से राजनीति में आया”

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि कहां गलतफहमी में हैं? 1995 में लालू प्रसाद यादव के अत्याचार से ही मैं राजनीति में आया हूं. उनके खिलाफ राजनीति में आया हूं. उनके खिलाफ भी जीत कर आया हूं. लालू प्रसाद के खिलाफ ही मेरा परिवार संघर्ष करके आया है. लालू प्रसाद यादव को दिन याद दिलाना चाहता हूं कि उनके साथ जब हमारा परिवार था, तब उनको सत्ता में बचाने का काम किया गया. लालू जी कहां है? वह तो बिहार में भ्रष्टाचार के लिए जाने जाते थे. हजारों लाठियां खाई हैं इसी शरीर पर.

यह भी पढ़ें- वक्फ संशोधन बिल पर भाजपा का साथ नहीं देंगे चंद्रबाबू नायडू? TDP नेता के बयान से बढ़ सकती है BJP की टेंशन

सम्राट चौधरी ने कहा, पुलिस के द्वारा लालू प्रसाद के गुंडों ने हज़ारों लाठी चलाईं. मेरे घर तोड़ दिए. हमारे परिवार के 22 लोग निर्दोष होकर जेल में थे. हम लोगों ने ह्यूमन राइट से केस जीते. इसलिए लालू प्रसाद यादव को यह आदत है अपने परिवार के लोगों को राजनीति में लाने की. यह दूसरे को लाने की औकात नहीं रखते हैं.

लालू यादव ने क्या कहा था?

बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को पटना के विद्यापति भवन में गोवर्धन पूजा के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचार को खत्म करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था. अभी धरती पर अत्याचार काफी बढ़ गया है उसको खत्म करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

32 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

48 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

49 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

55 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

1 hour ago