Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा”, सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बनाई पीएम मोदी की तस्वीर

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कहा, “देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है. स्वच्छता अभियान से लेकर कलाकारों के लिए सम्मान तक, कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पहले ध्यान नहीं दिया गया था. पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में कलाकारों का मनोबल बढ़ाते हैं.”

Sudarshan Patnaik

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाई पीएम मोदी की आकृति.

11 Years of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार ने 11 साल पूरे कर लिए हैं. तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने की खुशी प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ( Sudarshan Patnaik) ने भी जाहिर की. उन्होंने अपनी भावनाओं को कला के माध्यम से प्रदर्शित किया. उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल को अद्भुत बताया और उनका आभार जताया.

Sudarshan Patnaik ने की मोदी सरकार की तारीफ

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कहा, “देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है. स्वच्छता अभियान से लेकर कलाकारों के लिए सम्मान तक, कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पहले ध्यान नहीं दिया गया था. पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में कलाकारों का मनोबल बढ़ाते हैं.”

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे देश की संस्‍कृति, सभ्‍यता और खेल को बढ़ावा देते हैं. गोवा में आयोजित ब्रिक्‍स सम्‍मेलन का उल्‍लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मेरी कला को सभी देशों के प्रतिनिधियों के सामने प्रस्‍तुत कर मेरा मान बढ़ाया. इतना ही नहीं, देश के हर कलाकार, चाहे वह शहर का हो या गांव का, पीएम मोदी सबके मनोबल को बढ़ाते हैं.

विकसित बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा देश

उन्होंने आगे कहा कि एमएसएमई सेक्टर को भी बीते वर्षों में मजबूती मिली है और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने छोटे व्यवसायों को एक नई दिशा दी है. सुदर्शन पटनायक ने कहा कि भारत अब 2047 तक विकसित देश बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर जानिए- घर बैठे कैसे बनवाएं Ayushman Card, दिल्ली में मिलेगा 10 लाख तक का फ्री इलाज

पटनायक ने देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “आज भारत के पासपोर्ट की इज्जत बढ़ी है, मेडल्स की संख्या बढ़ी है और दुनियाभर में भारत की छवि सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है. ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है, जिसमें भारत ने दुनिया को दिखाया कि हम सिर्फ बात नहीं करते, जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी करते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 11 सालों में पाकिस्तान को भी भारत ने सख्त जवाब दिया है, भारत अब आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं करता है. पद्मश्री सुदर्शन पटनायक की ये टिप्पणी उन लाखों कलाकारों और सामान्य नागरिकों की भावनाओं को दर्शाती है जो प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रेरित महसूस करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital