Bharat Express DD Free Dish

संजय सिंह ने भारत-पाक सीजफायर पर उठाए सवाल, संसद सत्र में मोदी सरकार से मांगा जवाब

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भारत-पाक सीजफायर पर सवाल उठाए, पूछा- मोदी सरकार ने किसके दबाव में फैसला लिया? PoK पर संसद के संकल्प का क्या हुआ?

Sanjay Singh
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग को लेकर सीजफायर के केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को है बताना चाहिए कि आखिर किसके किसकी दबाव में आकर सीजफायर किया गया है.

जबकि भारतीय सेना पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दे रही थी. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार को यह बताना चाहिए कि वह आतंकवादी कहां है जिन्होंने हमारी बहनों के मांग का सिंदूर उजाड़ा है. उन्होंने कहा है कि हिंदुस्तान केंद्र की मोदी सरकार से यह सवाल पूछ रहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने का जो संकल्प भारतीय संसद ने 1994 में पास किया था. आखिर उस पर अमल क्यों नहीं हो रहा है.

पाकिस्तान कंगाल देश है

संजय सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ ही पाकिस्तान को भी महान बताए जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि क्या देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह मानते हैं कि पाकिस्तान महान और शक्तिशाली देश है. उन्होंने कहा है कि वास्तविकता यह है कि पाकिस्तान कंगाल देश है और दुनिया से कर्ज मांग रहा है. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसे महान देश बता रहे हैं.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि ऐसे समय में अमेरिका के दबाव में जाकर सीज फायर के फैसले को लेकर जो 140 करोड़ देशवासियों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं उसका जवाब आगे आकर प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहिए. उन्होंने कहा है कि आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सर्व दलीय बैठक बुलाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर सभी सवालों का जवाबदे.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते है किस देश में रहते हैं सिर्फ 27 लोग, 2 नामों से जाना जाता है ये देश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read