Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सपोटरा के बालोती गांव में परिवार ने खाया जहर, तीन की मौत

Rajsthan News: राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र के बालोती गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया.

Rajasthan News: करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र के बालोती गांव में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया. पति‑पत्नी और उनके दो जवान बेटों ने कीटनाशक पदार्थ निगल लिया. सभी को गंभीर हालत में गंगापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से जयपुर रेफर किया गया. रास्ते में पति‑पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई.

इलाज के खर्च से टूटी उम्मीद

मृतकों की पहचान रामदयाल, राजबाई और लक्ष्मी नारायण बैरवा के रूप में हुई है. बड़ा बेटा विजय राज फिलहाल जयपुर के अस्पताल में भर्ती है. परिजनों ने बताया कि लंबे समय से बीमारी और इलाज पर लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ. इसी निराशा में परिवार ने जहर खा लिया.

बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान

पिता और दोनों बेटों को गंभीर बीमारी थी. मां ने भी उनके साथ जहर खा लिया. बताया गया कि पिछले छह महीने से परिवार आत्महत्या की कोशिश कर रहा था. लगातार आर्थिक तंगी, बीमारी और मानसिक तनाव ने उन्हें गहरे अवसाद में धकेल दिया.

पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतराम मीणा, कैलादेवी सीओ मीना कुमारी और सपोटरा थानाधिकारी मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए. परिजनों को शक है कि किसी ने जादू‑टोना किया था, जिससे बीमारी और बढ़ गई.

ये भी पढ़ें-ब्लड शुगर और पोटैशियम अब भी कम, सोनम वांगचुक की तबीयत पर अस्पताल का नया अपडेट

गांव में मातम

इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया. बताया गया कि बलोती गांव में किसी घर का चूल्हा तक नहीं जला. आज मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital