Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फैमिली कोर्ट में पेश नहीं हुई SDM Jyoti Maurya, वकील ने डाली माफी की अर्जी

आलोक ने ज्योति की ओर से अदालत में दायर की कॉपी मांगी है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों पति पत्नी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. आलोक मौर्य ने पत्नी ज्योति पर कई गंभीर आरोप लगाए, वहीं ज्योति ने आलोक मौर्या से तलाक के लिए अदालत में अर्जी डाली.

SDM Jyoti Maurya

ज्योति मौर्या, एसडीएम

SDM Jyoti Maurya : ज्योति मौर्य को प्रयागरेज के एक फैमिली कोर्ट में पेश होना था लेकिन वो आज कोट में पेश नहीं हो पाईं. ज्योति के वकील ने कोर्ट में हाजिरी माफी की अर्जी दी. वहीं आलोक ने ज्योति की ओर से अदालत में दायर की कॉपी मांगी है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों पति पत्नी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. आलोक मौर्य ने पत्नी ज्योति पर कई गंभीर आरोप लगाए, वहीं ज्योति ने आलोक मौर्या से तलाक के लिए अदालत में अर्जी डाली. अदालत से निकलने के बाद ओलोक मौर्य ने कहा कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य को सजा मिलनी चाहिए. हालांकि, वह केवल अपने बच्चों के लिए समझौता करने को तैयार हैं.

ज्योति पर आलोक ने लगाए फर्जीवाड़े का आरोप

अब तक ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का ये मामला सिर्फ धोखा देने का था,लेकिन अब इसमें फर्जीवाड़ा का भी मामला सामने आया है. एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya ) और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya ) के विवाद में अब एक नया खुलासा हुआ है. आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी अफसर ज्योति मौर्य पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए शासन में शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें आलोक मौर्य ने आरोप लगाया है कि ज्योति मौर्य ने अपनी पहली नौकरी फर्जीवाड़े से पाई थी. आलोक के मुताबिक, प्रयागराज के देवप्रयाग झलवा में रहने वाली ज्योति मौर्य की सबसे पहली नौकरी सरकारी स्कूल में प्राइमरी शिक्षिका के तौर पर लगी थी जिसे उन्होंने फर्जीवाड़ा करके पाई थी.

यह भी पढ़ें: यूपी की सीटों का सर्वे करा रही BJP, लापरवाह नेताओं पर भारी पड़ेगी शीर्ष नेतृत्व की नाराजगी, 25 से 30 सांसदों के कटेंगे टिकट

आलोक के खिलाफ ज्योति ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) वर्तमान में उत्तर प्रदेश बरेली की शुगर मिल में बतौर जीएम तैनात हैं. उन्होंने अपने पति आलोक मौर्य के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मुकदमा प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज काराया है. शिकायत में ज्‍योति ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पति आलोक मौर्य के साथ ही उनके भाई अशोक मौर्य, विनोद मौर्य और भाभी प्रियंका मौर्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस सम्बंध में धूमनगंज पुलिस का कहना है कि जो भी साक्ष्‍य हैं वे दोनों परिवारों के बीच गोपनीय है. इनकी जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest