देश

Delhi Car Accident: कंझावला कांड में आया सनसनीखेज मोड़, स्कूटी पर सवार थी दो लड़कियां, घायल होने के बाद भाग निकली थी दोस्त

Delhi Car Accident: राजधानी दिल्ली में लड़की को घसीटे जाने वाली खौफनाक घटना में सनसनीखेज मोड़ सामने आया है. दिल्ली पुलिस की जांच में अब इसकी परतें खुलना शुरू हो चुकी हैं. पुलिस ने जब मृतक अंजलि का रूट ट्रेस किया तो उन्हे पता चला कि लड़की उस रात स्कूटी पर अकेले नहीं थी, उसके साथ एक और लड़की मौजूद थी. जिसके बाद पुलिस ने उस लड़की की तलाश शुरू की और उसे ढूंढ निकाला. पुलिस को उसकी दोस्त ने बताया कि ये एक हादसा ही था. आज (मंगलवार) को उसका (लड़की की दोस्त) बयान दर्ज किया जाएगा. वहीं पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों लड़कियां उस रात दिल्ली के ही एक होटल में मौजूद थीं.

अंजली (मृतका) और उसकी दोस्त न्यू ईयर के दिन हादसे से पहले अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी करने गई थीं. इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने न्यू ईयर पार्टी में शामिल सभी दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है. खबरों के मुताबिक लड़की (मृतका) की दोस्त ने पुलिस को बताया है कि रविवार रात को स्‍कूटी की टक्‍कर ग्रे कलर की बलेनो से हुई जिसमें पांच युवक सवार थे. पांचों शराब के नशे में धुत थे.

हादसे के समय स्कूटी पर सवार थी दोनों लड़कियां

लड़की जब अपनी दोस्त के साथ जा रही थी. उसी दौरान ये हादसा हुआ. एक्सीडेंट के दौरान दूसरी लड़की को थोड़ी चोटें आईं और वह डरकर घटनास्थल से भागकर अपने घर चली गई. जब हादसा हुआ तो दूसरी लड़की कार के सामने गिरी और गाड़ी उसपर चढ़ गई. तभी अंजली (मृतका) की टांगे गाड़ी के एक्सेल में फंस गई थीं जिसके बाद कार मैं बैठे आरोपी अंजलि को 12 किमी तक घसीटते रहे.

इस बीच, होटल मैनेजर का बयान आया है, जिसमें उसने बताया, “वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं.”

ये भी पढ़ें- Delhi Sultanpuri Accident: लड़की से दरिंदगी मामले में एक और खुलासा, लड़कों ने किराए पर ली थी कार, FIR में खुलासा

CCTV में दिखी लड़की की दोस्त

वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कई सीसीटीवी (CCTV) फुटेज चेक किए है. जिसमें कार और लड़कियों की मूवमेंट्स भी दिखाई दे रही है. जिससे इस बात का खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फुटेज में लड़की रात 1.52 बजे स्‍कूटी पर दिख रही है. पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी दूसरे कैरिज-वे पर होने की वजह से दो-दो पुलिस बैरिकेड्स से बच गए.

गाड़ी की रफ्तार लगातार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रही. अपने कैरिज-वे पर पिकेट से ठीक पहले उन्‍होंने यू-टर्न लिया. वहीं उन पांचों लड़कों में से एक दीपक नाम के शख्स को उस इलाके के सभी रास्ते मालूम थे और वह खुद ही कार चला रहा था. हादसे के बाद वो करीब 90 मिनट तक ऐसे ही कार चलाता रहा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

3 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

19 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

33 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago