बिजनेस

Windfall Tax : क्रूड ऑयल, डीजल और ATF पर सरकार ने बढ़ाया विंडफाल टैक्स, क्या होगा इसका असर, जानिए

Windfall Tax : केंद्र सरकार की ओर से विंडफॉल टैक्स को बढ़ाने का ऐलान किया गया है. घरेलू कच्चे तेल के निर्यात पर विंडफाल टैक्स  1,700 रुपए से  बढ़ाकर  2,100  रुपए (25.38 डॉलर) प्रति टन कर दिया गया है. इसके साथ ही डीजल पर एक्सपोर्ट टैक्स 5 रुपए से बढ़ाकर 7.5 रुपए प्रति लीटर करने को फैसला लिया गया है. वहीं एटीएफ (ATF) पर विंडफाल टैक्स 1.5 रुपए से बढ़ाकर 4.5 रुपए प्रति लीटर किया गया है. सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इन पेट्रोलियम उत्पादों पर बढ़े हुए विंडफॉल टैक्स की संशोधित दरें आज 3 जनवरी 2023 से लागू कर दी गई हैं.

डीजल पर एक्‍सपोर्ट टैक्‍स बढ़ा

भारत दुनिया में तेल का सबसे बड़ा कंज्यूमर और आयातक माना जाता है. हाल के दौर में भारत पश्चिमी देशों की ओर लगाई 60 डॉलर की प्राइस कैप के नीचे ही रूस से क्रूड बैरल खरीद रहा है. इसके साथ ही एक्सपोर्ट के लिए जाने वाले हाई स्पीड डीजल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाकर 7.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, यह पहले 5 रुपये प्रति लीटर था.

1 जुलाई में सबसे पहले लगाया था विंडफाल टैक्स

भारत ने सबसे पहले 1 जुलाई को विंडफाल प्रॉफिट पर टैक्स लगाया गया था. इससे पहले कई अन्य देश एनर्जी कंपनियों को हो रहे सुपर नॉर्मल प्रॉफिट पर टैक्स लगा चुकी है. उस समय पेट्रोल और एटीएफ दोनों पर 6 रुपए प्रति लीटर (12 डॉलर प्रति बैरल) और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर (26 डॉलर प्रति बैरल) एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाया गया था. इसके साथ ही घरेलू क्रूड पर 23,250 रुपए प्रति टन का विंडफाल प्रॉफिट टैक्स में बढ़ोतरी की गई थी.

ये भी पढ़ें- EPFO: UAN से जुड़ा बैंक अकाउंट हुआ बंद या गलत अकाउंट नंबर है एड, तो न हों परेशान, इन तरीकों से घर बैठे करें चेंज

16 दिसंबर को क्‍या हुआ था बदलाव

विंडफाल टैक्स के लागू होने के बाद से सरकार लगभग हर दो सप्ताह में इसमें संशोधन कर रही है. जिसके तहत 16 दिसंबर को घरेलू स्तर पर निकाले जाने वाले क्रूड ऑयल पर विंडफाल टैक्स में संशोधन करते हुए इसे घटा दिया था और डीजल पर लेवी में भी कमी की गई थी. उस समय टैक्स 4,900 रुपए प्रति टन से घटकर 1,700 रुपए प्रति टन कर दिया गया था. वहीं  सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर टैक्स 8 रुपए से घटाकर 5 रुपए प्रति लीटर किया था.

Dimple Yadav

Recent Posts

भूलकर भी न खोले व्हाट्सऐप पर APK फाइल! ऐसे होती है ठगी, जामताड़ा से चल रहे रैकेट के 22 आरोपी गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…

22 minutes ago

चुनाव से पहले एक्शन में ओवैसी, सहारनपुर में चंद्रशेखर के साथ क्या गुल खिला? जानें वोटबैंक का गणित

Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Saharanpur: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में ओवैसी और चंद्रशेखर…

22 minutes ago

SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी में कर्मचारियों की लगी लॉटरी! न्योते के साथ मिला सोने का तोहफा

Kavya Maran Wedding: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के बीच सोशल मीडिया पर…

31 minutes ago

‘वोट के लिए राम का नाम लेने वालों की बिगुल में छेद’, गोंडा में सतुआ बाबा ने उठाया कृष्ण मंदिर का मुद्दा

गोंडा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सतुआ बाबा…

40 minutes ago

नीट पेपर लीक केस: किन 14 लोगों पर तय हुए आरोप? कबूलने से इनकारा, अब जानें आगे का रास्ता

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने AI डिटेक्टर सॉफ्टवेयर पर उठाए सवाल, बोले- इनके भरोसे छात्रों को दोषी न ठहराएं

हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…

1 hour ago